इंडिया के दो पड़ोसी देशों की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। श्रीलंका में तो लोगों ने सरकार के खिलाफ विद्रोह तक कर दिया। उधर, पाकिस्तान आईएमएफ से आर्थिक मदद ले रहा है। हालांकि, इसके लिए आईएमएफ ने कड़ी शर्तें रखी हैं। इसके अलावा पाकिस्तान सरकारी कंपनियों के शेयर मित्र देशों को बेचकर भी पैसे जुटाने की कोशिश कर रहा है।
