Credit Suisse के नीलकंठ मिश्रा ने कहा "अभी भी बाजार महंगा लेकिन 3 से 5 साल के निवेश पर मिलेंगे बेहतर रिटर्न"

इस समय 1 साल के निवेश के लिए बाजार महंगा है

अपडेटेड Dec 09, 2021 पर 4:35 PM
Story continues below Advertisement
क्रेडिट सुईस के INDIA EQUITY STRATEGIST नीलकंठ मिश्रा

क्रेडिट सुईस (Credit Suisse) ने नए साल के लिए अपना आउटलुक जारी किया है। 2022 में क्या बाजार 2021 की तरह ही बम बम रहेगा। किन सेक्टरों को लेकर वो बुलिश है और किन पर UNDERWEIGHT है। इन सब मु्द्दों पर क्रेडिट सुईस के INDIA EQUITY STRATEGIST नीलकंठ मिश्रा (NEELKANTH MISHRA) ने सीएनबीसी-आवाज़ से एक्सक्लूसिव बात की। पेश है उनसे बातचीत के प्रमुख अंश-

बाजार में आई तेजी के बाद 18600 के लेवल से इतना बड़ा करेक्शन होने पर इस समय बाजार कैसा है इस पर जवाब देते हुए NEELKANTH MISHRA ने कहा कि मौजूदा स्तरों पर अभी भी बाजार महंगा है। हालांकि इसमें 3 से 5 साल के लिए निवेश करना है तो बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना है। लेकिन हम 1 साल के निवेश के लिए बाजार को महंगा ही मान रहे हैं। फिर भी अगले 1 साल में निफ्टी में हल्का रिटर्न संभव है।

ICICI Securities के टॉप पिक्स हैं ये 2 मल्टीबैगर मेटल स्टॉक्स, 3 महीनों में जोरदार तेजी की उम्मीद


कौन से सेक्टर में सुधार आ सकता है

Credit Suisse के मिश्रा ने कहा कि इस समय टेलीकॉम सेक्टर में कीमतें बढ़ने लगी हैं। इसमें आगे ग्रोथ नजर आ सकती है। वहीं रियल्टी सेक्टर में काफी समय बाद रिवाइवल दिखाई दिया है लिहाजा यहां पर भी ध्यान देना चाहिए। हमारा अनुमान है कि सीमेंट के दाम बढ़ सकते हैं। ऑटो सेक्टर की बात करें तो चिप सप्लाई बढ़ने से ऑटो सेक्टर में सुधार नजर आयेगा।

आगे कैसी रहेगी अर्थव्यवस्था

मिश्रा ने अर्थव्यवस्था पर अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि कई सेक्टर में ग्रोथ प्री पैनडेमिक स्तर तक पहुंच गई है। लेकिन इसमें पूरी तरह हीलिंग में अभी भी समय लगेगा। अगर अर्थव्यवस्था की पूरी तरह से पटरी पर आने की बात की जाये तो पूरी तरह एक से डेढ़ साल में अर्थव्यवस्था सुधरेगी। इसके बाद काफी संख्या में जॉब की फिर से जरूरत होगी। वहीं GDP पर नजर डालें तो इसमें ग्रोथ रिकवरी में वक्त लगेगा। कई सेक्टर्स में ग्रोथ अभी कोविड के स्तरों के नीचे है।

Hotel और Travel शेयरों में दिखी शॉर्ट कवरिंग, इस होटल स्टॉक में ब्रोकरेजेस ने कराई खरीदारी

Credit Suisse की मार्केट स्ट्रैटेजी

Credit Suisse के मॉडल पोर्टफोलियो में SBI, HDFC और Ultratech जैसे दिग्गज स्टॉक शामिल हैं। जबकि Credit Suisse Tata Steel, Hero MotoCorp में UNDERWEIGHT नजरिया रखते हैं।

वहीं दूसरी तरफ Credit Suisse फाइनेंशियल, सीमेंट और इंडस्ट्रियल सेक्टर में Overweight हैं और IT सेक्टर में इनका नजरिया अंडरवेट का है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।