ICICI Securities के टॉप पिक्स हैं ये 2 मल्टीबैगर मेटल स्टॉक्स, 3 महीनों में जोरदार तेजी की उम्मीद

ICICI Securities ने 3 महीनों के लिए इन 2 मेटल स्टॉक्स में खरीदारी की राय दी

अपडेटेड Dec 09, 2021 पर 2:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ICICI Securities के मुताबिक इन 2 मेटल स्टॉक्स में दिखेगी तेजी

ब्रोकरेज हाउस आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) ने तीन महीने की समय सीमा के साथ मल्टीबैगर हिंडाल्को (Hindalco) और जिंदल स्टेनलेस (Jindal Stainless) को अपनी पसंदीदा टॉप लिस्ट में शामिल किया है जिसमें रिस्क रिवार्ड अनुकूल है और हायर रिलेटिव स्ट्रेंथ के चलते इसमें तीन महीनों में अच्छे रिटर्न मिलने की उम्मीद जताई है।

जिंदल स्टेनलेस का शेयर मेटल शेयरों में लचीला बना हुआ है। इसने पिछले 27 महीनों की गिरावट (₹132-21) को केवल 16 महीनों में कवर कर लिया है और स्ट्रक्चरल टर्नअराउंड करते हुए उसके ऊपर बरकरार है। ब्रोकरेज और रिसर्च फर्म को उम्मीद है कि स्टॉक अपने रिलेटिव आउटपरफॉर्मेंस आता हुआ दिखाई देगा और आने वाले महीनों में धीरे-धीरे अपने उच्चतम स्तर ₹207 को हासिल करने की ओर बढ़ेगा।

जानिये एक्सपायरी के लिए कौन से लेवल हैं अहम और एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय के ट्रेडिंग आइडियाज


आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की मेटल स्पेस में एक और टॉप स्टॉक पिक में एक और मल्टीबैगर हिंडाल्को शामिल है। इस स्टॉक में 6 तिमाहियों के मजबूत चाल के बाद पिछले दो महीनों में शैलो रिट्रेसमेंट (shallow retracement) देखा गया है। ब्रोकरेज के अनुसार संपूर्ण प्राइस ऐक्शन अच्छी तरह से चैनल्ड है और इसके चार्ट में मजबूती देखने को मिल रही है।

मिंट की खबर के मुताबिक ICICI Securities का हिंडाल्को के शेयर भाव पर कहना है कि हम उम्मीद करते हैं कि स्टॉक फिर से ऊपर की तरफ जाएगा और हमारे लक्ष्य ₹508 के स्तर की ओर बढ़ जाएगा।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।