जानिये एक्सपायरी के लिए कौन से लेवल हैं अहम और एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय के ट्रेडिंग आइडियाज

राजेश पालवीय ने कहा निफ्टी में पुलबैक आ सकता है

अपडेटेड Dec 09, 2021 पर 1:38 PM
Story continues below Advertisement
Axis Securities के राजेश पालवीय

वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में ऊपरी स्तरों पर दबाव दिख रहा है। हालांकि निफ्टी 17400 के ऊपर टिकने में कामयाब रहा। बैंक निफ्टी आज UNDER PERFORM कर रहा है। ऐसे में हम ऑप्शन के आंकड़ों के जरिए समझने की कोशिश करेंगे कि आज की वीकली एक्सपायरी के लिए राइटर्स कौन सी रेंज देख रहे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज के हमारे एक्सपर्ट एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय हैं। राजेश ने शानदार कॉल्स के साथ सस्ता ऑप्शन भी दिया।

फ्यूचर मार्केट में आज इस स्टॉक्स में बनते दिखे FRESH LONG

VODAFONE, FSL, CANFIN HOMES और GODREJ CP


फ्यूचर मार्केट में आज इस स्टॉक्स में बनते दिखी SHORTS COVERING

IEX, INDIABULLS HSG, CROMPTON और MCX

फ्यूचर मार्केट में आज इस स्टॉक्स में बनते दिखे FRESH SHORTS

SBI CARD, HAVELLS, CHAMBAL और APOLLO HOSPITAL

फ्यूचर मार्केट में आज इस स्टॉक्स में बनते दिखी LONG UNWINDING

BIOCON, BEL, LTTS और POLYCAB

निफ्टी में आज 12 बजे के दौरान आज की एक्सपायरी में 17650 और 17500 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखे

निफ्टी में आज 12 बजे के दौरान आज की एक्सपायरी में 17200 और 17300 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखे

बैंक निफ्टी में आज 12 बजे के दौरान आज की एक्सपायरी में 38000 और 37500 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखे

शेयर बाजार के खेल में 1 खिलाड़ी ने 3 दिन में दिया 11% का रिटर्न जानें आज किन स्टॉक्स पर लगाया दांव

बैंक निफ्टी में आज 12 बजे के दौरान आज की एक्सपायरी में 36500 और 37000 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखे

Axis Securities के राजेश पालवीय ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि बाजार ने दो दिनों से अच्छी तेजी दिखाई है। आज बाजार थोड़ा सा सुस्त हुआ है तो ऐसा अक्सर बाजार में होता है जब जोरदार तेजी आती है तो बाजार अपने आपको को थोड़ा करेक्ट करता है लेकिन इसके बावजूद निफ्टी 17400 के ऊपर टिकने में कामयाब रहा है लिहाजा इसमें आगे और अच्छे मूव आने के आसार बनते दिख रहे हैं। इसलिए निफ्टी में 17400 के स्तर पर एक्युमुलेट करना चाहिए। इसमें 17370 के करीब स्टॉपलॉस लगाकर इसके करीब यदि निफ्टी मिलें तो इसमें खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 17500 का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। वहीं निफ्टी में दोपहर के बाद निफ्टी में पुल बैक आता हुआ नजर आ सकता है। हमारा मानना है कि निफ्टी में 17450 से 17550 के बीच एक्सपायरी होती हुई दिखाई दे सकती है।

Axis Securities के राजेश पालवीय के ट्रेडिंग आइडियाज

NAVIN FLOURINE DEC FUT : खरीदें- 3942.90 रुपये, स्टॉपलॉस- 3890 रुपये, लक्ष्य- 4050 रुपये

RBL BANK DEC FUT : खरीदें- 199.75 रुपये, स्टॉपलॉस- 196 रुपये, लक्ष्य- 210 रुपये

AUROBINDO PHARMA DEC FUT : खरीदें- 706.7 रुपये, स्टॉपलॉस- 695 रुपये, लक्ष्य- 735 रुपये

VODAFONE-IDEA के शेयरों में दिखी तेजी और जोरदार खरीदारी, जानिये क्या है इसकी वजह

आज का सस्ता ऑप्शनः VEDL

राजेश पालवीय ने मेटल सेक्टर से सस्ता ऑप्शन बताते हुए कहा कि वेदांता में खरीदारी करनी चाहिए। इसकी दिसंबर सीरीज का 300 के स्ट्राइक वाला कॉल ऑप्शन 10.75 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें 7.5 रुपये के नीचे स्टॉपलॉस लगायें। इसमें दो से तीन सत्रों में 18 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।