VODAFONE-IDEA के शेयरों में दिखी तेजी और जोरदार खरीदारी, जानिये क्या है इसकी वजह

13 दिसंबर से मार्च तक कंपनी बॉन्ड होल्डर्स ₹6000 करोड़ का भुगतान करेगी

अपडेटेड Dec 09, 2021 पर 11:17 AM
Story continues below Advertisement
VODAFONE-IDEA बॉन्ड होल्डर्स ₹6000 करोड़ का भुगतान करेगी

वोडाफोन-आइडिया (VODAFONE-IDEA)  के बॉन्ड होल्डर्स को ब्याज की पेमेंट समय पर मिलेगी। कंपनी पेमेंट के लिए पैसा जुटाने में कामयाब रही है। कंपनी 13 दिसंबर से मार्च तक बॉन्ड होल्डर्स ₹6000 करोड़ का भुगतान करेगी। बाजार में इस खबर के चलते ये टेलीकॉम स्टॉक फिर से रिचार्ज हो गया। जिसके बाद इसमें सुबह के सत्र में अच्छी तेजी नजर आ रही है और खरीदारी बढ़ती हुई देखी गई।

बिजनेस स्टैंडर्ड की खबर के मुताबिक कंपनी पेमेंट के लिए पैसा जुटाने में कामयाब हो गई है। इसलिए कंपनी द्वारा ब्याज का भुगतान समय पर किया जायेगा और ये भुगतान 13 दिसंबर से शुरू होगा और कंपनी मार्च तक करीब 6000 करोड का भुगतान करेगी।

कंपनी अपने कैश फ्लो और बैंकों से फंड जुटाएगी। सरकार के राहत पैकेज के बाद कंपनी ट्रैक पर नजर आ रही है। कंपनी ने बॉन्ड पेमेंट की रिकॉर्ड तारीख 20 दिसंबर डाली है।


Can Fin Homes के बोर्ड की अंतरिम डिविडेंड पर विचार करने के लिए अगले हफ्ते होगी बैठक

इस खबर को और विस्तार देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के असीम मनचंदा ने कहा कि कंपनियों को बैंक गारंटी वापस करने की शुरुआत सरकर द्वारा की जा चुकी है। जिसकी वजह से कंपनियों के पास अच्छा-खासा पैसा उपलब्ध होगा जिससे भी टेलीकॉम स्टॉक्स को फायदा होता हुआ नजर आ रहा है।

वोडाफोन आईडिया ने 12000 करोड़ की बैंक गारंटी जमा करवा दी थी जिसे सरकार की तरफ से वापस मिलने का रास्ता खुल गया है। इस बैंक गारंटी की रकम को बैंकों के पास रखकर कंपनी और पैसे जुटा सकती है जिसकी वजह से कंपनी को कारोबार में लाभ होने की संभावना बढ़ रही है।

असीम ने आगे कहा कि कल इंडियन मोबाइल कांग्रेस में टेलीकॉम मिनिस्टर के बयान से भी टेलीकॉम सेक्टर में रौनक बढ़ी है जब उन्होंने कंपनियों से कहा था कि कंपनियां नये प्रस्ताव और सुझाव मंत्रालय के पास जमा करायें जिसके मुताबिक सरकार दूसरे सेट ऑफ रिफॉर्म के लिए तैयार करेगी।

सीएनबीसी-आवाज़ पर मार्केट एक्सपर्ट रचना वैद्य ने आइडिया के शेयर में खरीदारी की राय दी है और उन्होंने कहा कि इसमें बने रहना चाहिए क्योंकि इसमें और तेजी आयेगी और इसमें 20 रुपये का लक्ष्य आता हुआ नजर आ सकता है।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।