Can Fin Homes के बोर्ड की अंतरिम डिविडेंड पर विचार करने के लिए अगले हफ्ते होगी बैठक

इसका ट्रेडिंग विंडो 9 दिसंबर को बंद होकर 14 दिसंबर को खुलेगा

अपडेटेड Dec 09, 2021 पर 10:49 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Can Fin Homes के बोर्ड की डिविडेंड पर अगले हफ्ते बैठक होगी

कैन फिन होम्स (Can Fin Homes) ने बुधवार को जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए अंतरिम डिविडेंड के भुगतान के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए कंपनी के बोर्ड की बैठक अगले हफ्ते मंगलवार 14 दिसंबर को होगी। कैन फिन होम्स ने ये जानकारी अपनी एक्सचेंज फाइलिंग में दी है। वहीं बुधवार को कंपनी का शेयर 1 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ।

एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने कहा " कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक मंगलवार, 14 दिसंबर, 2021 को आयोजित होने वाली है जिसमें वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 'अंतरिम डिविडेंड', यदि कोई हो, के भुगतान के प्रस्ताव पर विचार किया जायेगा और अंतरिम डिविडेंड के भुगतान के लिए 'रिकॉर्ड डेट' तय की जायेगी।"

PAYTM और 2-WHEELERS पर जानिये ब्रोकरेज हाउसेज का नजरिया


कैन फिन होम्स लिमिटेड हाउसिंग फाइनेंस सेक्टर में भारत के टॉप खिलाड़ियों में से एक है, जिसकी 70% शाखाएँ दक्षिण भारत में हैं। मिंट की खबर के मुताबिक कैन फिन होम्स के शेयर इस साल (year-to-date या YTD) अब तक 18% ऊपर हैं, जबकि एक साल की अवधि में यह शेयर 22% बढ़ा है।

कंपनी ने आगे कहा "इस उद्देश्य के लिए, 'ट्रेडिंग विंडो' को 09 दिसंबर, 2021 से बंद कर दिया जाएगा और इसे 14 दिसंबर, 2021 को निदेशक मंडल के फैसलों के ऐलान के 48 घंटे बाद फिर से खोल दिया जाएगा।"

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।