किसी भी शेयर में उछाल या गिरावट उस कंपनी के अपने प्रदर्शन के अलावा उस सेक्टर में आये हुए उतार-चढ़ाव पर भी निर्भर करता है। बाजार में बैंठे हुए दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज इन सभी बातों पर नजदीकी नजर बनाये रखते हैं। ब्रोकरेज हाउसेज के एक्सपर्ट और विश्लेषक अपने अध्ययन और विश्लेषण से बाजार में हुए छोटे-बड़े बदलावों के आधार पर निवेशकों के लिए सलाह पेश करते हैं। जानते हैं आज किन शेयरों में दांव लगाने की दिग्गज ब्रोकरेजेस सलाह दे रहे हैं-
MACQUARIE की PAYTM पर राय
MACQUARIE ने PAYTM पर Underperform रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1,200 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि RBI डिजिटल पेंमेंट चार्ज पर डिस्कशन पेपर लाएगा। जिसके बाद PPI और Wallets चार्ज में कटौती हो सकती है। चार्ज में कटौती होने से फिनटेक कंपनियों की चुनौती बढ़ेगी। वहीं चार्ज की सीमा तय होने से कंपनी पर निगेटिव असर संभव है।
JEFFERIES की 2-WHEELERS पर राय
JEFFERIES ने 2-WHEELERS पर राय व्यक्त करते हुए कहा है कि 2 व्हीलर मार्केट में EV को लेकर पॉजिटिव संकेत हैं। अच्छे प्रोडक्ट की लॉन्चिंग से लोग EV पर शिफ्ट करेंगे। वहीं दिसंबर मध्य से Ola डिलिवरी दे सकती है। हालांकि Bajaj और TVS के E 2 व्हीलर के वॉल्यूम तेजी आनी बाकी है।