भारत और न्यूजीलैंड के बीच 10 साल बाद फिर फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर चर्चा शुरू हो सकती है। भारत दौरे पर आए न्यूजीलैंड के PM क्रिस्टोफर लक्सन और PM मोदी के बीच आज चर्चा हो सकती है। न्यूजीलैंड के PM क्रिस्टोफर लक्सन 5 दिन के भारत दौरै पर हैं। PM मोदी आज क्रिस्टोफर लक्सन की मुलाकात होनी है। FTA के तहत भारत पर टैरिफ घटाने पर दबाव संभव है। भारत के प्रोडक्ट पर न्यूजीलैंड में औसत 2.3 फीसदी टैरिफ लगता है। वहीं, न्यूजीलैंड के प्रोडक्ट पर भारत में करीब 18 फीसदी टैरिफ लगता है। न्यूजीलैंड डेयरी, मीट और वाइन प्रोडक्ट पर टैरिफ घटाने की मांग कर सकता है। वही, भारत IT और सर्विस सेक्टर के लिए ज्यादा एक्सेस की मांग करेगा।