NOV WPI DATA: नवंबर में थोक महंगाई 12.04% से बढ़कर 14.23% पर आई

नवंबर महीने में फ्यूल एंड पावर की थोक महंगाई अक्टूबर के 37.18 फीसदी से बढ़कर 39.81 फीसदी पर पहुंच गई है।

अपडेटेड Dec 14, 2021 पर 12:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नवंबर में थोक महंगाई अक्टूबर के 12.54 फीसदी से बढ़कर 14.23 फीसदी पर आ गई है।

थोक महंगाई के मोर्चे पर सरकार को झटका लगा है। नवंबर में थोक महंगाई अक्टूबर के 12.54 फीसदी से बढ़कर 14.23 फीसदी पर आ गई है। इस अवधि में कोर WPI अक्टूबर के 11.9 फीसदी से बढ़कर 12.2 फीसदी पर आ गई है। बता दें कि सितंबर की संसोधित WPI 10.66 फीसदी से बढ़कर 11.80 फीसदी की गई है।

महीने दर महीने आधार पर नंवबर महीने के थोक महंगाई आंकड़ों पर नजर डालें तो इस अवधि में खाने-पीने की चीजों की महंगाई अक्टूबर महीने के 3.06 फीसदी से बढ़कर 6.70 फीसदी पर आ गई है। वहीं मैन्यूफैक्चरिंग प्रोडक्ट्स की थोक महंगाई दर अक्टूबर महीने के 12.04 फीसदी से घटकर 11.92 फीसदी आ गई है।

स्ट्राइड्स फार्मा, पीरामल एंटरप्राइज़ेज़ और बिड़लासॉफ्ट और पॉलीकैब ने अब तक कराई जोरदार कमाई, अब क्या करें, निकलें या बने रहें?


वहीं नवंबर महीने में फ्यूल एंड पावर की थोक महंगाई अक्टूबर के 37.18 फीसदी से बढ़कर 39.81 फीसदी पर पहुंच गई है। नवंबर में खाने के तेल की थोक महंगाई दर अक्टूबर के 32.57 फीसदी से घटकर 23.16 फीसदी पर आ गई है।

वहीं अंडे, मांस की थोक महंगाई 1.98 फीसदी से बढ़कर 9.66 फीसदी पर आ गई है जबकि प्याज की थोक महंगाई -25.01 फीसदी से घटकर -30.14 फीसदी पर आ गई है। वहीं आलू की थोक महंगाई -51.32 फीसदी से बढ़कर -49.54 फीसदी पर आ गई है।

वहीं सब्जियों की थोक महंगाई अक्टूबर के -18.49 फीसदी से बढ़कर 3.91 फीसदी पर आ गई है जबकि दूध की थोक महंगाई अक्टूबर के 1.68 फीसदी से बढ़कर 1.81 फीसदी पर आ गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।