हफ्ते के पहले दिन कल बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे । दुनिया के अहम केंद्रीय बैंकों की मीटिंग के पहले बाजार सर्तक नजर आ रहे है। 13 दिसंबर को सेसेंक्स 500 अंक टूटकर 58,283 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 143 अंक टूटकर 17,368 केस्तर पर बंद हुआ था।
हफ्ते के पहले दिन कल बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे । दुनिया के अहम केंद्रीय बैंकों की मीटिंग के पहले बाजार सर्तक नजर आ रहे है। 13 दिसंबर को सेसेंक्स 500 अंक टूटकर 58,283 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 143 अंक टूटकर 17,368 केस्तर पर बंद हुआ था।
कल के कारोबार में दिग्गज शेयरों की तरह ही छोटे-मझोले शेयरों पर दबाव था। निफ्टी मिडकैप 0.25 फीसदी और स्म़ॉलकैप 0.11 फीसदी टूटकर बंद हुआ था। बाजार की आज की चाल पर नजर डालें तो आज भी बाजार पर दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी 117.95 अंक यानी 0.68 फीसदीकी गिरावट के साथ 17,250.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वही सेसेंक्स 354.84 अंक यानी 0.61 फीसदी टूटकर 57,928.58 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज बाजार में फार्मा को छोड़कर निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में नजर आ रहे है।
कल के कारोबार पर नजर डालें तो कल Strides Pharma Science, Birlasoft और Piramal Enterprises फ्यूचर एंड ऑप्शन सेगमेंट के पहले, दूसरे और चौथे सबसे बड़े गेनर रहे थे। Strides Pharma Science 6.24 फीसदी की बढ़त के साथ 489.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं Birlasoft 5.29 फीसदी की बढ़त के साथ 504.35 के स्तर पर बंद हुआ था जबकि Piramal Enterprises 3.63 फीसदी की बढ़त के साथ 2,746.30 रुपये और Polycab India 2.98 फीसदी बढ़कर 2,545.30 के स्तर पर बंद हुआ था।
आइए जानते है अब इन शेयरों पर क्या है GEPL Capital के करन पई की निवेश सलाह
Strides Pharma Science- करन पई का कहना है कि इस स्टॉक का ओवरऑल ट्रेन्ड अभी भी तेजी का है। जिनके पास यह स्टॉक है वो ऊपर की 550-570 रुपये के लेवल मिलने पर इसमें मुनाफावसूली करके निकल जाए। इसके लिए क्लोजिंग बेसिस पर 440 रुपये का स्टॉपलॉस जरुर लगाए।
Piramal Enterprises- इस स्टॉक में अभी भी तेजी का ट्रेन्ड कायम है। अब जल्द ही इसमें 3,014 रुपये का लेवल मिल सकता है। एक बार ऊपर की तरफ यह लेवल टूटने पर 3,477 के स्तर पर भी जा सकता है.जिनके पास यह शेयर वह क्लोजिंग बेसिस पर 2,350 रुपये का स्टॉपलॉस लगाकर 3,014-3,477 रुपये के लक्ष्य के लिए इसमें बने रहें।
Birlasoft- इस स्टॉक में भी तेजी के संकेत बने हुए है। आने वाले सेशन में यह शेयर हमें 583 रुपये की तरफ जाता दिख सकता है। अगर 583 रुपये का स्तर टूट जाता है तो यह हमें 635 रुपये की तरह जाता दिख सकता है। जिसके पास यह स्टॉक है वह क्लोजिंग बेसिस पर 430 रुपये का स्टॉपलॉस लगाकर 583 और फिर 635 रुपये के लक्ष्य के लिए बने रहें।
Polycab India- यह स्टॉक हमें इमीडिएट श़ॉर्ट टर्म में 2,806 रुपये की तरफ जाता दिख रहा है। अगर ऊपर की तरफ यह स्तर भी टूट जाता है तो फिर हमें 3,018 का स्तर देखने को मिल सकता है। जिनके पास यह स्टॉक है वह क्लोजिंग बेसिस पर 2,280 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 2,806-3,018 रुपये के लक्ष्य केलिए बने रहें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।