ओमिक्रोन की वजह से सर्विस सेक्टर की PMI दिसंबर में 3 महीने के निचले लेवल पर 55.5 पर आया

अक्टूबर 2021 में सर्विस PMI 58.4 पर रहा जो पिछले साढ़े 10 साल में सबसे ज्यादा रहा

अपडेटेड Jan 05, 2022 पर 2:24 PM
PMI सर्विस के मुताबिक, सर्विस सेक्टर की कंपनियों में नए काम शुरू हुए हैं लेकिन इनकी रफ्तार बहुत कम है

इंडियन सर्विसेज कंपनियों की ग्रोथ और बिजनेस एक्विविटी दिसंबर में कोरोनावायरस संक्रमण के कारण कमजोर रही। 5 जनवरी को जारी IHS मार्किट इंडिया सर्विसेज परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) के मुताबिक, सर्विस PMI घटकर 55.5 पर आ गया। इससे पहले नवंबर में सर्विस PMI 58.1 रहा। PMI का आंकड़ा अगर 50 से नीचे रहे तो उसे सुस्ती माना जाता है। वहीं अगर PMI 50 से ऊपर हो तो इसके मायने है कि ग्रोथ बढ़ रही है।

पिछले कुछ महीनों में सर्विस PMI में बढ़ोत्तरी हो रही है। अक्टूबर 2021 में सर्विस PMI 58.4 पर रहा जो पिछले साढ़े 10 साल में सबसे ज्यादा रहा। इससे पहले सितंबर 2021 में यह 55.2 था। हालांकि ओमिक्रोन का संक्रमण बढ़ने से एकबार फिर ट्रैवल की पाबंदियां और कर्फ्यू बढ़ गई हैं। इसकी वजह से सर्विस PMI कमजोर हुआ है।

PMI सर्विस के मुताबिक, सर्विस सेक्टर की कंपनियों में नए काम शुरू हुए हैं लेकिन इनकी रफ्तार बहुत कम है। लगातार पांचवें महीने सर्विस सेक्टर की ग्रोथ बढ़ी है लेकिन अभी यह पिछले तीन महीनों के निचले लेवल पर है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।