आधार और PAN मिलाकर व्यक्तियों और कंपनियों के लिए बनाई जाए एक सिंगल ID नंबर: पीयूष गोयल

कॉमर्स और इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल ने व्यक्तियों और बिजनेसों के लिए एक सिंगल ID नंबर बनाने की बात कही

अपडेटेड Dec 22, 2021 पर 9:45 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (फाइल इमेज)

कॉमर्स और इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल (Piyush Goyal ) ने बुधवार 22 दिसंबर को व्यक्तियों और बिजनेसों के लिए एक सिंगल ID नंबर बनाने की बात कही। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज के समय में आधार नंबर, पैन नंबर और टैक्स डिडक्शन एंड कलेक्शन अकाउंट (TAN) नंबर सहित कई ID नंबर हैं। इन सभी को मिलाकर एक संयुक्त ID नंबर बनाया जा सकता है, जिससे सेवाओं की डिलीवरी आसान और तेज की जा सके।

केंद्रीय मंत्री ने नई दिल्ली में 'अनुपालन बोझ को कम करने के लिए सुधारों के अगले चरण' पर आयोजित एक नेशनल कॉन्फ्रेंस में ये बातें कहीं। गोयल ने कहा कि सरकार अब उस स्थिति में पहुंचने के करीब है, जहां वह अनुपालन (Compliance) बोझ को काफी हद तक कम करने के लिए ऐसे बड़े सुधार ला सकती है।

Xiaomi के लिए फोन बनाने वाली Bharat FIH ने IPO के लिए सेबी में दाखिल की अर्जी


पीयूष गोयल ने जोर देकर कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने अब तक 25,000 से ज्यादा अनुपालन कम किए हैं।

बता दें कि व्यक्तियों और व्यवसायों के लिए सिंगल ID नंबर का सुझाव पहले भी कुछ नीति निर्मताओं की तरफ से दिया जा चुका है। हालांकि बिजनेसों की तरफ से इस आइडिया पर ज्यादा उत्साह नहीं दिखाया गया, जिसके चलते यह शुरुआती स्तर पर बातचीत से काफी आगे नहीं बढ़ पाया।

गोयल ने कॉन्फ्रेंस के दौरान, विभिन्न समाधानों के लिए टेक्नोलॉजी के रोल को अहम बताया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकों को अनुपालन से जुड़े सिस्टम को और जटिल बनाने की जगह, इस दिशा में सरकार के कदमों को सहायता और बढ़ावा देना चाहिए और उसे सरल बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने डिजी लॉकर और नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम जैसी विभिन्न सेवाओं को जोड़ने की आवश्यकता के बारे में भी बात की, ताकि दोहराए जाने वाली तमाम से बचा जा सके, विभिन्न अंतरों को कम किया जा सके और अप्लाई के समय होने वाली गलतियों को समाप्त किया जा सके।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।