PM Kisan सम्मान निधि के बाद ये योजना है सबसे ज्यादा फेमस, 50% तक मिलती है सब्सिडी- जानें कैसे उठाएं फायदा

योजना में केंद्र सरकार नया ट्रैक्टर खरीदने के लिए 50 फीसदी तक सब्सिडी देती है

अपडेटेड Dec 08, 2021 पर 8:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
PM Kisan सम्मान निधि के बाद ये योजना है सबसे ज्यादा फेमस, 50% तक मिलती है सब्सिडी

केंद्र सरकार किसानों के लिए कई सारी योजनाएं चला रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojna) के तहत किसानों को 6000 रुपये सालाना मिलते हैं। इसके बाद किसान ट्रैक्टर खरीदने के लिए मोदी सरकार की पीएम किसान ट्रैक्टर योजना की मदद ले सकते हैं। इसमें किसान आधी कीमत पर खेती के लिए ट्रैक्टर खरीद सकते हैं। दरअसल इस योजना में केंद्र सरकार नया ट्रैक्टर खरीदने के लिए 50 फीसदी तक सब्सिडी देती है। जिसके लिए किसानों को कुछ डॉक्यूमेंट्स चाहिए।

पीएम किसान ट्रैक्टर योजना

किसानों को खेती के लिए ट्रैक्टर चाहिए होता है। देश में कई ऐसे किसान है जो आर्थिक तंगी के कारण ट्रैक्टर नहीं खरीद पाते। वह या तो किराए पर ट्रैक्टर लेते हैं या बैल के जरिये खेती करते हैं। ऐसे ही किसानों को ध्यान में रखते हुए सरकार पीएम किसान ट्रैक्टर योजना लेकर आई है। इस योजना के तहत किसानों को आधे दाम पर ट्रैक्टर मिलता है।


50 प्रतिशत तक मिलती है सब्सिडी

किसानों को ट्रैक्टर खरीदने के लिए केंद्र सरकार सब्सिडी (PM Kisan Tractor Yojana) देती है। इसके तहत किसान कंपनी से आधे दाम पर ट्रैक्टर खरीद सकते हैं। बाकी का पैसा सरकार देगी। इसके अलावा कई राज्य सरकारें भी किसानों को अपने-अपने स्तर पर ट्रैक्टरों पर 20 से 50 % तक सब्सिडी देती है।

ऐसे उठाएं लाभ

सरकार सिर्फ एक ट्रैक्टर पर ही सब्सिडी देती है। अगर आप इस योजना का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपके पास किसान आधार कार्ड, जमीन के कागज, बैंक की डिटेल, पासपोर्ट साइज फोटो होनी चाहिए। इस योजना के तहत किसान किसी भी नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।