इंडिया की जीडीपी ग्रोथ (GDP Growth) इस फाइनेंशियल ईयर (2022-23) की पहली तिमाही में 15 फीसदी रहने का अनुमान है। मनीकंट्रोल के एक पोल से यह संकेत मिला है। इस पोल में 15 इकोनॉमिस्ट्स ने हिस्सा लिया। यह इंडिया की जीडीपी की दूसरी सबसे ज्यादा ग्रोथ होगी। हालांकि, 2012 के बाद से ही जीडीपी की तिमाही ग्रोथ के आंकड़ों की तुलना की जा सकती है। जून तिमाही के जीडीपी के आंकड़े 31 अगस्त शाम में आने वाले हैं।
