Get App

जल्द महंगाई से मिलेगी राहत, RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने खुद कही यह बात

इंडियन इकोनॉमी दो साल तक कोरोना की महामारी से बेहाल रही है। अब वह रिकवरी दिखा रही है। लेकिन इनफ्लेशन पिछले कई महीनों से RBI के टारगेट से ऊपर बना हुआ है। इसकी वजह दुनियाभर में फूड और कमोडिटी की कीमतों में उछाल है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 09, 2022 पर 3:31 PM
जल्द महंगाई से मिलेगी राहत, RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने खुद कही यह बात
दास ने कहा कि यह ऐसा वक्त है जब हाई इनफ्लेशन दुनियाभर में देखा जा रहा है, जबकि ग्लोबल ट्रेड में कमी आ रही है।

इस फाइनेंशियल ईयर (2022-23) की दूसरी छमाही में महंगाई में धीरे-धीरे कमी आएगी। इससे इकोनॉमी में इनफ्लेशन के चलते बड़ी गिरावट आने की आशंका घटेगी। RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शनिवार (9 जुलाई) को यह जानकारी दी।

कौटिल्य इकोनॉमिक कनक्लेव में दास ने कहा, "अभी सप्लाई के मोर्चे पर तस्वीर अच्छी दिख रही है। कई इंडेकेटर्स इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के दौरान रिकवरी के संकेत दे रहे हैं। अभी हमारा मानना यह है कि इस वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में धीरे-धीरे इनफ्लेशन घट सकता है। इससे इंडिया में इकोनॉमी को झटका लगने की आशंका घट जाएगी।"

यह भी पढ़ें : Elon Musk के डील रद्द करने के फैसले के खिलाफ कोर्ट जाएगी Twitter, जानिए आगे क्या हो सकता है

इंडियन इकोनॉमी दो साल तक कोरोना की महामारी से बेहाल रही है। अब वह रिकवरी दिखा रही है। लेकिन इनफ्लेशन पिछले कई महीनों से RBI के टारगेट से ऊपर बना हुआ है। इसकी वजह दुनियाभर में फूड और कमोडिटी की कीमतों में उछाल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें