RBI का गोल्ड रिजर्व फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में 27.7 टन बढ़ा है। इससे केंद्रीय बैंक का कुल गोल्ड रिजर्व 822.10 टन पहुंच गया है। एक साल पहले यह 794.63 टन था। केंद्रीय बैंक इंडिया में जारी किए करेंसी नोट्स के एवज में 309.03 टन गोल्ड का स्टॉक रखता है। इसके अलावा आरबीआई के बैंकिंग डिपार्टमेंट में बतौर एसेट्स गोल्ड रखा जाता है। इसमें विदेश में रखा 514.07 टन का गोल्ड शामिल हैं। सवाल है कि केंद्रीय बैंक गोल्ड के अपने स्टॉक का प्रबंधन किस तरह से करता है?
