कोरोना की नई लहर के लिए क्या है तैयारी? RBI की सब-कमेटी ने आर्थिक स्थिति का किया समीक्षा

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास की अगुआई वाली FSDC सब-कमिटी ने देश के मौजूदा आर्थिक हालात का जायजा लिया

अपडेटेड Jan 13, 2022 पर 8:48 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
RBI सब-कमिटी ने कोरोना महामारी के चलते पैदा हुआ आर्थिक चुनौतियों की समीक्षा की और वित्तीय स्थिरता बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास की अगुआई वाली FSDC सब-कमिटी ने देश के मौजूदा आर्थिक हालात का जायजा लिया। बैठक के दौरान कोरोना महामारी के चलते पैदा हुआ आर्थिक चुनौतियों की समीक्षा की गई और वित्तीय स्थिरता बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई गई।

फाइनेंशियल स्टैबिलिटी एंड डिवेलपमेंट काउंसिल (FSDC) सब-कमिटी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। इसमें सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI), इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डिवेलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI), पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डिवेलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) और इंश्योरेंस एंड बैंकरप्टसी बोर्ड ऑफ इंडिया (IBBI) सहित फाइनेंशियल सेक्टर के सभी रेगुलेटरों के प्रमुख अधिकारी शामिल हुए।

RBI ने एक बयान में कहा कि सब-कमिटी के सभी सदस्यों ने कोरोना महामारी की नई लहर सामने आने से पैदा हुए हालात के बीच फाइनेंशियल सिस्टम के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करने के साथ घरेलू और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी गौर किया।


सेंसेक्स-निफ्टी में रही लगातार 5वें दिन तेजी, जानिए शुक्रवार को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

RBI ने कहा, "सदस्यों ने आर्थिक घटनाक्रम पर करीबी निगाह बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस और फाइनेंशियल मार्केट्स को मजबूत बनाए रखने की दिशा में सक्रियता से काम करने की बात कही।"

बैठक में विभिन्न रेगुलेटर्स के बीच के मुद्दों पर भी चर्चा की गई और आधार से जुड़े E-KYC से जुड़े मामलों पर भी विचार किया गया। विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में राज्य-स्तर पर बनी समन्वय समितियों के कामकाज और विभिन्न तकनीकी समूहों की समीक्षा भी की गई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।