महंगाई से त्रस्त आम लोगों के लिए अच्छी खबर है। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने इनफ्लेशन (Inflation) में जल्द कमी आने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा है कि इनफ्लेशन पीक (Peak) यानी उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद नीचे आ रहा है। आने वाले महीनों में इसमें गिरावट जारी रहने की संभावना है।
