RBI Monetary Policy: रिजर्व बैंक (RBI) ने 8 अगस्त को जारी मॉनिटरी पॉलिसी में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए जीडीपी ग्रोथ 7.2 पर्सेंट रहने का अनुमान जताया है। इसका मतलब है कि केंद्रीय बैंक ने जीडीपी ग्रोथ के अनुमान में बदलाव नहीं किया है। रिजर्व बैंक के मुताबिक, जून की मॉनिटरी पॉलिसी में रिजर्व बैंक ने पहली तिमाही में 7.1 पर्सेंट, दूसरी तिमाही में 7.2 पर्सेंट, तीसरी तिमाही में 7.3 पर्सेंट और चौथी तिमाही में ग्रोथ 7.2 पर्सेंट रहने का अनुमान है। जून की मॉनिटरी पॉलिसी में केंद्रीय बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए जीडीपी अनुमान 7 पर्सेंट के पिछले अनुमान से बढ़ाकर 7.2 पर्सेंट कर दिया था।
एक्सपर्ट्स भी अनुमान जता रहे थे कि केंद्रीय बैंक अगस्त की मॉनिटरी पॉलिसी में जीडीपी ग्रोथ का पिछला अनुमान बरकरार रखेगा। हालांकि, कुछ अर्थशास्त्रियों का मानना था कि वास्तविक जीडीपी ग्रोथ बढ़ाकर 7.5 पर्सेंट किया जा सकता है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि बैंकों की बैलेंसशीट अच्छी है। उधर कंपनियों की वित्तीय स्थिति ठीक है। इससे आगे निवेश बढ़ने की उम्मीद है। डिमांड बढ़ने पर मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियां बढ़ेंगी।
रिजर्व बैंक का कहना था कि नियर टर्म में ग्रोथ को लेकर तस्वीर अच्छी है, लेकिन मीडियम टर्म में चैलेंजेज दिख रहे हैं। पिछले एक साल से ज्यादा वक्त से आरबीआई ने रेपो रेट में बदलाव नहीं किया है। अंतिम बार अप्रैल 2023 में रेपो रेट में बदलाव किया गया था। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि बैंकों की बैलेंसशीट अच्छी है। उधर कंपनियों की वित्तीय स्थिति ठीक है। इससे आगे निवेश बढ़ने की उम्मीद है। डिमांड बढ़ने पर मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियां बढ़ेंगी।