RBI Monetary Policy LIVE Updates: रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) की तीन दिन की बैठक 8 फरवरी को शुरू हुई थी। आज 10 फरवरी को RBI गवर्नर शक्तिकांत दास की अगुवाई में पॉलिसी रेट में कोई बदलाव ना करने का फैसला किया है। RBI गवर्नर के सामने ग्रोथ और महंगाई दर में संतुलन बनाने की चुनौती थी और शक्तिकांत दास ने महंगाई को काबू में रखने को प्राथमिकता देते हुए रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया। मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी ने एकमत से रेपो रेट 4% पर बनाए रखने का फैसला किया है।
