Get App

लाइव ब्लॉग

Moneycontrol News SEPTEMBER 30, 2022 / 10:53 AM IST

RBI Monetary Policy Updates: रेपो रेट 0.50% बढ़कर 5.90% हुआ, RBI ने FY 2023 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान घटाया

RBI Monetary Policy Live Updates: रिजर्व बैंक ने फिस्कल ईयर 2023 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान 7.2% से घटाकर 7% कर दिया है

RBI Monetary Policy Live Updates: RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी और मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी रेट में भी इजाफा किया गया है। अब स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी रेट 5.65% और मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी 6.15% है।

ग्लोबल इकोनॉमी पर क्या है RBI की राय

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, दुनिया भर के देशों में मॉनेटरी सख्ती हो रही है। ग्लोबल इको

मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) की तीन दिन की बैठक 28 सितंबर को शुरू हुई थी। और आज 30 सितंबर को RBI रेपो रेट पर अपना फैसला सुनाएगा
मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) की तीन दिन की बैठक 28 सितंबर को शुरू हुई थी। और आज 30 सितंबर को RBI रेपो रेट पर अपना फैसला सुनाएगा
SEPTEMBER 30, 2022 / 10:40 AM IST

ग्लोबल इकोनॉमी पर क्या है RBI की राय: रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, दुनिया भर के देशों में मॉनेटरी सख्ती हो रही है। ग्लोबल इकोनॉमी की नजर इस नए तूफान पर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि मॉनेटरी सख्ती की वजह से फाइनेंशियल मार्केट में उतारचढ़ाव बढ़ा है।

    SEPTEMBER 30, 2022 / 10:34 AM IST

    महंगाई दर तेजी बने रहने का चांस: पिछले कुछ दिनों में कमोडिटी की कीमतों में आई कमी से आने वाले दिनों में कॉस्ट प्रेशर कम हो सकता है। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि आज महंगाई दर 7% के आसपास बना हुआ है। उम्मीद है कि इस फिस्कल ईयर की दूसरी छमाही में महंगाई दर घटकर 6% के रेंज में आ जाएगी।

      SEPTEMBER 30, 2022 / 10:29 AM IST

      GDP ग्रोथ का अनुमान घटाया: रिजर्व बैंक ने फिस्कल ईयर 2023 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान 7.2% से घटाकर 7% कर दिया है।

        SEPTEMBER 30, 2022 / 10:17 AM IST

        RBI Monetary Policy Live Updates: RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी और मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी रेट में भी इजाफा किया गया है। अब स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी रेट 5.65% और मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी 6.15% हो गया है

          SEPTEMBER 30, 2022 / 10:08 AM IST

          RBI Monetary Policy Live Updates: रिजर्व बैंक ने लगातार चौथी बार रेपो रेट 0.50% बढ़ाकर 5.90% कर दिया है। महंगाई पर काबू पाने के लिए रिजर्व बैंक ने मई से लगातार चौथी बार रेपो रेट बढ़ाया है।

            SEPTEMBER 30, 2022 / 9:50 AM IST

            RBI Monetary Policy Live Updates:मनीकंट्रोल के पोल में शामिल सभी 20 इकोनॉमिस्ट्स का मानना था कि केंद्रीय बैंक शुक्रवार को रेपो रेट 0.50 फीसदी बढ़ा सकता है। DBS Group की सीनियर इकोनॉमिस्ट राधिका राव ने कहा, "MPC इनफ्लेशन के मुकाबले ग्रोथ को लेकर ज्यादा आश्वस्त है। इसलिए इस हफ्ते केंद्रीय बैंक का रुख आक्रामक रहेगा। हमने पहले इस हफ्ते 0.35 फीसदी वृद्धि का अनुमान जताया था। अब हमने इसे बढ़ाकर 0.50 फीसदी कर दिया है। इससे रेपो रेट 5.9 फीसदी हो जाएगा।"

              SEPTEMBER 30, 2022 / 9:42 AM IST

              RBI Monetary Policy Live Updates:अभी रेपो रेट 5.40% है।

              जबकि रिवर्स रेपो रेट 3.35% है।

              मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी रेट अभी 5.15% है।

                SEPTEMBER 30, 2022 / 9:24 AM IST

                जानिए क्या है एनालिस्ट्स की राय- आज कितना बड़ा सकता है रेपो रेट

                  SEPTEMBER 30, 2022 / 9:23 AM IST

                  RBI Monetary Policy Live Updates: अगर रिजर्व बैंक आज भी 0.50% रेट बढ़ाता है तो मई के बाद यह लगातार चौथी बार ऐसा होगा। अगर MPC आज आधा फीसदी रेपो रेट बढ़ाता है तो यह बढ़कर 5.90% हो जाएगा। अभी रेपो रेट 5.40% है। अप्रैल 2019 के बाद रेपो रेट अपने सबसे हाइएस्ट लेवल पर है।

                    SEPTEMBER 30, 2022 / 8:54 AM IST

                    RBI Monetary Policy Live Updates: अभी रेपो रेट 5.40% है। अप्रैल 2019 के बाद रेपो रेट अपने सबसे हाइएस्ट लेवल पर है।

                      SEPTEMBER 30, 2022 / 8:54 AM IST

                      RBI Monetary Policy Live Updates:मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) की तीन दिन की बैठक 28 सितंबर को शुरू हुई थी। और आज 30 सितंबर को RBI रेपो रेट पर अपना फैसला सुनाएगा।

                        SEPTEMBER 30, 2022 / 8:53 AM IST

                        RBI Monetary Policy Live Updates: लगातार बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए रिजर्व बैंक भी अमेरिकी फेड रिजर्व की राह पर चल सकता है। दुनिया भर के केंद्रीय बैंक रेट बढ़ाकर महंगाई कम करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में आज उम्मीद है कि RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी भी आधा फीसदी रेपो रेट बढ़ाने का फैसला कर सकती है।

                          SEPTEMBER 30, 2022 / 8:53 AM IST

                          मनीकंट्रोल हिंदी के LIVE BLOG में आपका स्वागत है। आज RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी रेपो रेट पर अपना फैसला लेने वाली है। मनीकंट्रोल हिंदी के साथ बने रहिए और जानिए कि क्या आज फिर आप पर EMI का बोझ बढ़ सकता है.