Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News AUGUST 10, 2023 / 11:54 AM IST

RBI Monetary Policy Updates: रेपो रेट पहले की तरह 6.5% पर बरकरार, महंगाई दर 5.4% पर रहने का अनुमान

RBI MPC Meet: रिजर्व बैंक ने फरवरी 2023 में आखिरी बार रेपो रेट में बदलाव किया था। इस बार भी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फरवरी में रेपो रेट 0.25 फीसदी बढ़ाया गया था। अभी रेपो रेट 6.5 फीसदी पर बना हुआ है। विड्रॉल ऑफ एकोमेडशन के पक्ष में पांच सदस्यों ने वोट किया है

रिजर्व बैंक आज यानि 10 अगस्त मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान कर दिया है। बैंकर्स उम्मीद कर रहे हैं थे कि RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी इस बार भी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। और हुआ भी बिल्कुल ऐसा। रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। यह लगातार तीसरी बार है जब रिजर्व बैंक पॉलिसी रेट को जस का तस छोड़ दिया है। रिजर्व बैंक ने फरवरी 2023 में आखिरी बार रेपो रेट में बदलाव किया था

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास की अगुवाई में मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी ने आखिरी बार फरवरी 2023 में पॉलिसी रेट बढ़ाया था
RBI गवर्नर शक्तिकांत दास की अगुवाई में मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी ने आखिरी बार फरवरी 2023 में पॉलिसी रेट बढ़ाया था
AUGUST 10, 2023 / 10:45 AM IST

RBI MPC Meet: ₹2000 को वापस लेने पर बढ़ी सरप्लस लिक्विडिटी

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि 2000 रुपये मूल्य को नोट को वापस लेने के चलते सरप्लस लिक्विडिटी का लेवल बढ़ा है। इसने सरकार के डिविडेंड को भी बढ़ाया।

    AUGUST 10, 2023 / 10:44 AM IST

    RBI MPC Meet: FY25 की पहली तिमाही में जीडीपी अनुमान 6.6 फीसदी

    RBI के गवर्नर ने कहा कि अगले फाइनेंशियल ईयर यानी 2024-25 की पहली तिमाही में जीडीपी की ग्रोथ 6.6 फीसदी रह सकती है।

      AUGUST 10, 2023 / 10:35 AM IST

      RBI MPC Meet: रेपो रेट बढ़ने से बढ़ जाती है लोन की EMI

      रेपो रेट के कम होने से लोन की EMI घट जाती है। जबकि रेपो रेट में बढ़ोतरी से EMI में भी इजाफा देखने को मिलता है। जब देश में महंगाई आरबीआई के तय दायरे से बाहर जाती है, तो फिर इसे कम करने के उद्देश्य से रेपो रेट में इजाफा करने का फैसला लिया जाता है।

        AUGUST 10, 2023 / 10:30 AM IST

        RBI MPC Meet: महंगाई दर में बदलाव

        शक्तिकांत दास ने FY24 के लिए रिटेल इनफ्लेशन के अनुमान को 5.1 फीसदी से संशोधित कर 5.4 फीसदी कर दिया। उन्होंने कहा कि इस फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही में रिटेल इनफ्लेशन के अनुमान को 5.2 से बढ़ाकर 6.2 फीसदी किया गया है। तीसरी तिमाही के रिटेल इनफ्लेशन के अनुमान को 5.4 फीसदी से बढ़ाकर 5.7 फीसदी किया गया है। चौथी तिमाही के रिटेल इनफ्लेशन के अनुमान को 5.2 फीसदी पर बनाए रखा गया है।

          AUGUST 10, 2023 / 10:29 AM IST

          RBI MPC Meet: RBI गवर्नर की स्पीच के दौरान ऐसा रहा मार्केट में उतार-चढ़ाव

          आरबीआई गवर्नर ने 10 बजे जब अपना स्पीच शुरू किया तो सेंसेक्स 65806.25 पर था। इसके बाद उछलकर 10:05 पर यह 65939 पर पहुंच गया। उतार-चढ़ाव के साथ 10:19 पर यह 65942.29 पर पहुंच गया। हालांकि फिर यह नीचे आ गया और 10:25 पर 65667.52 पर आ गया है।

            AUGUST 10, 2023 / 10:27 AM IST

            RBI MPC Meet: FY24 में 5.4% की दर से बढ़ेगी खुदरा महंगाई

            आरबीआई गवर्नर ने कहा कि इस वित्त वर्ष में खुदरा महंगाई 5.4 फीसदी की दर से बढ़ेगी। इसे रिवाइज किया गया है।

              AUGUST 10, 2023 / 10:26 AM IST

              RBI MPC Meet: GDP ग्रोथ 6.5 फीसदी का अनुमान

              केंद्रीय बैंक ने FY24 में जीडीपी की ग्रोथ के अपने अनुमान को 6.5 फीसदी पर बनाए रखा है। उसने कहा है कि पहली तिमाही में ग्रोथ 8 फीसदी रह सकती है। दूसरी तिमाही में 6.5 फीसदी, तीसरी तिमाही में 6 फीसदी और चौथी तिमाही में 5.7 फीसदी रह सकती है।

                AUGUST 10, 2023 / 10:20 AM IST

                RBI MPC Meet: भारतीय इकॉनमी का वैश्विक विकास में 15% योगदान

                आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है जिसकी वैश्विक विकास में लगभग 15% हिस्सेदारी है। शक्तिकांत दास ने बताया कि एमपीसी ने इनफ्लेशन को 4 फीसदी के टारगेट पर अपना फोकस बनाए रखने का फैसला किया है। इसलिए इनफ्लेशन को काबू में रखने पर केंद्रीय बैंक का फोकस बना रहेगा।

                  AUGUST 10, 2023 / 10:14 AM IST

                  RBI MPC Meet: रेपो रेट 6.5 फीसदी पर बरकरार

                  RBI ने 10 अगस्त को मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान सुबह 10 बजे किया। केंद्रीय बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने रेपो रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं करने का फैसला किया। यह 6.5 फीसदी पर बना रहेगा। आरबीआई ने लगातार अपनी तीसरी मॉनेटरी पॉलिसी में रेपो रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान आरबीआई के गवर्नर शक्तिदास ने किया।

                    AUGUST 10, 2023 / 10:08 AM IST

                    RBI MPC Meet: रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव

                    रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इस बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। इसे में 6.5 फीसदी की दर पर बरकरार रखा गया है। एक्सपर्ट्स ने पहले ही अनुमान जताया था कि रेपो रेट में बदलाव के आसार बेहद कम हैं।

                      AUGUST 10, 2023 / 10:01 AM IST

                      RBI MPC Meet: जानिए क्या है CRR और SLR

                      नकद आरक्षित अनुपात (कैश रिजर्व रेशियो- CRR) - बैंकों को अपनी जमा का जो हिस्सा केंद्रीय बैंक के पास रखना होता है। उसे नकद आरक्षित अनुपात कहते हैं। अगर सीआरआर बढ़ाया जाता है तो इसका मतलब यह है कि बैंकों को ज्यादा बड़ी राशि रिजर्व बैंक के पास रखनी होगी । यानी बाजार में पूँजी प्रवाह कम हो जायेगा ।

                      सर्वाधिक तरलता अनुपात (SLR)

                      एसएलआर के तहत बैंकों को अपने पास की जमा राशि का एक निश्चित हिस्सा अनिवार्य रूप से सरकारी प्रतिभूतियों में लगाना होता है।

                        AUGUST 10, 2023 / 9:28 AM IST

                        RBI MPC Meet: जानिए क्या है रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट

                        रेपो रेट

                        यह वह दर होती है जिस जिस पर रिजर्व बैंक दूसरे बैंकों को कर्ज देता है। अगर रेपो रेट बढ़ाया जाता है तो साफ है कि बैंकों को रिजर्व बैंक से महंगी दर पर कर्ज मिलेगा। इस तरह कर्ज महंगे हो जायेंगे ।

                        रिवर्स रेपो रेट

                        वह दर जिस पर बैंक रिजर्व बैंक को कर्ज देते हैं । अक्सर बैंक अपना सरलतम कैश रिजर्व बैंक को देना पसंद करते हैं क्योंकि एक तो उन्हें ब्याज मिलता है और ऊपर से पैसा एकदम सुरक्षित रहता है।

                          AUGUST 10, 2023 / 9:02 AM IST

                          RBI MPC Meet: पिछले वित्त वर्ष में 6 बार बढ़ चुका है रेपो रेट

                          वित्त वर्ष 2023 यानी पिछले वित्त वर्ष में रिजवर् बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने कुछ 6 बार रेपो रेट में इजाफा किया है। इसमें करीब 2.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में यह 4 फीसदी से बढ़ाकर 6.5 फीसदी पर आ गया था। इस वित्त वर्ष की पहली दो क्रेडिट पॉलिसी में RBI ने ब्याज की दरों में कोई बदलाव नहीं किया।

                            AUGUST 10, 2023 / 8:53 AM IST

                            RBI MPC Meet: क्या रेपो रेट में होगा बदलाव

                            रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पिछले बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया था। इस बीच कई एक्सपर्ट्स का भी यही मानना है कि RBI रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करेगा। इसे मौजूदा समय में 6.5 फीसदी की दर पर बरकरार रखा जा सकता है। देश में महंगाई एक चुनौती बन रही है। ऐसे में GDP ग्रोथ के लिए ये बड़ा कारण बन सकता है। लिहाजा RBI गवर्नर इस मामले को ध्यान रखकर रेपो रेट के बदलाव के बारे में ऐलान करेंगे।

                              AUGUST 10, 2023 / 8:28 AM IST

                              RBI MPC Meet: गर्वनर महंगाई पर बढ़ाएंगे फोकस

                              रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास RBI की मौद्रिक नीति समिति के सदस्यों के फैसलों के बारे में आज जानकारी देंगे। कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि RBI की ओर से वित्त वर्ष 2023-24 की इस तीसरी मौद्रिक नीति समिति की बैठक में रेपो रेट में चेंज होने के आसार बहुत कम हैं। देश में बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर भी RBI गवर्नर ध्यान देकर फैसला लेंगे।

                                AUGUST 10, 2023 / 7:50 AM IST

                                RBI MPC Meet: EMI बढ़ेगी या घटेगी आज होगा फैसला

                                रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की आज की क्रेडिट पॉलिसी के नतीजों से साफ हो जाएगा कि आपके लोन की EMI बढ़ेगी या नहीं। हालांकि ज्यादातर जानकारों का मानना है कि RBI की पॉलिसी रेट में कोई बदलाव नहीं होगा। यह दरें पहले की तरह जस की सत रहेंगी। दरअसल, RBI की तीन दिवसीय MPC की बैठक 8 अगस्त से शुरू हुई थी और आज 10 अगस्त को खत्म होगी।

                                  AUGUST 10, 2023 / 2:47 AM IST

                                  बैंकर्स उम्मीद कर रहे हैं कि RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी इस बार भी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करेगी। अगर ऐसा होता है तो यह लगातार तीसरी बार होगा जब रिजर्व बैंक पॉलिसी रेट को जस का तस छोड़ देगी। रिजर्व बैंक ने फरवरी 2023 में आखिरी बार रेपो रेट में बदलाव किया था

                                    AUGUST 10, 2023 / 2:46 AM IST

                                    रिजर्व बैंक ने फाइनेंशियल ईयर 2024 के लिए खुदरा महंगाई दर 5.1 फीसदी रहने का अनुमान जताया है।

                                      AUGUST 10, 2023 / 2:44 AM IST

                                      RBI MPC Meet: इससे पहले जून की मॉनेटरी पॉलिसी में रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिरातं दास ने कहा था कि फिस्कल ईयर 2024 की पहली तिमाही में महंगाई दर 4.6 फीसदी रह सकती है।

                                        AUGUST 10, 2023 / 2:43 AM IST

                                        RBI MPC Meet: रिजर्व बैंक ने फाइनेंशियल ईयर 2024 के लिए खुदरा महंगाई दर 5.1 फीसदी रहने का अनुमान जताया है।

                                          AUGUST 10, 2023 / 2:38 AM IST

                                          RBI Monetary Policy LIVE Updates: RBI गवर्नर शक्तिकांत दास की अगुवाई में मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी ने आखिरी बार फरवरी 2023 में पॉलिसी रेट बढ़ाया था

                                            AUGUST 10, 2023 / 2:28 AM IST

                                            रिजर्व बैंक आज यानि 10 अगस्त मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान करने वाला है। बैंकर्स उम्मीद कर रहे हैं कि RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी इस बार भी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करेगी। अगर ऐसा होता है तो यह लगातार तीसरी बार होगा जब रिजर्व बैंक पॉलिसी रेट को जस का तस छोड़ देगी।

                                              AUGUST 10, 2023 / 2:24 AM IST

                                              नमस्कार, मनीकंट्रोल हिंदी के Live Blog में आपका स्वागत है.