Get App

RBI की MPC के सदस्य जयंत वर्मा ने कहा, बहुत जरूरी है इनफ्लेशन को जल्द 4% पर लाना

जयंत वर्मा MPC में शामिल तीन एक्सटर्नल मेंबर्स में से एक हैं। उन्होंने कहा कि मेरा स्पष्ट तौर पर मानना है कि जितना जल्द हो सके इनफ्लेशन को 4 फीसदी के करीब लाना जरूरी है। बड़ा सवाल यह है कि इस काम को कितना जल्द किया जा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 24, 2022 पर 1:50 PM
RBI की MPC के सदस्य जयंत वर्मा ने कहा, बहुत जरूरी है इनफ्लेशन को जल्द 4% पर लाना
जुलाई में रिटेल इनफ्लेशन 6.71 फीसदी रहा। यह पिछले पांच महीने में सबसे कम रिटेल इनफ्लेशन है।

Inflation पर RBI का फोकस बना रहेगा। केंद्रीय बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) के सदस्य जयंत वर्मा ने यह संकेत दिया। उन्होंने कहा कि जितना जल्द हो सके इनफ्लेशन को 4 फीसदी के मीडियम-टर्म टारगेट पर लाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा करने के दौरान यह देखना होगा कि इकोनॉमी पर किसी तरह का खराब असर नहीं पड़े।

वर्मा MPC में शामिल तीन एक्सटर्नल मेंबर्स में से एक हैं। उन्होंने कहा, "मेरा स्पष्ट तौर पर मानना है कि जितना जल्द हो सके इनफ्लेशन को 4 फीसदी के करीब लाना जरूरी है। बड़ा सवाल यह है कि इस काम को कितना जल्द किया जा सकता है, क्योंकि इसका असर इकोनॉमी पर पड़ेगा।"

यह भी पढ़ें : Tata Sons को AirAsia India के लॉस को राइट-ऑफ करना पड़ सकता है: रिपोर्ट

उन्होंने कहा, "हमें यह सोचना होगा कि हम इस काम को छह महीने, 12 महीने या 18 महीने में कर सकते हैं। हम ऐसे समय की ओर बढ़ रहे हैं, जब हमें इस बारे में बातचीत शुरू करनी होगी।" उन्होंने मनीकंट्रोल से बातचीत में इस बारे में बताया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें