इन दिनों चारो ओर मंदी (Recession) की खूब चर्चा हो रही है। अमेरिका में तकनीकी तौर पर मंदी ने दस्तक दे दी है। पिछली दो तिमाहियों में अमेरिकी अर्थव्यवस्था काफी सिकुड़ गई है। इसके उलट भारत में स्थितियां उतनी बिगड़ी नहीं दिख रही हैं। हालांकि भारत में महंगाई डायन का कोहराम मचा हुआ है। अन्य केंद्रीय बैंकों की देखा देखी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी ब्याज दरें बढ़ाई हैं। जॉब मार्केट कमजोर है। इधर भारत में फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत में मंदी का सवाल ही नहीं उठता है।
