RBI की Monetary Policy Committee (MPC) की बैठक अगले हफ्ते होने वाली है। बैठक सोमवार (6 जून) को शुरू होगी। यह 8 जून यानी बुधवार को खत्म होगी। केंद्रीय बैंक की MPC की बैठक में रेपो रेट बढ़ाने पर फैसला हो सकता है। RBI के सामने इनफ्लेशन को बढ़ने से रोकने का चैलेंज है। पिछले महीने की शुरुआत में आरबीआई ने अचानक रेपो रेट बढ़ा दिया था।
