खाद्य कीमतों में कमी के कारण जुलाई में भारत की खुदरा मुद्रास्फीति दर (retail inflation rate) कम हो सकती है। मनीकंट्रोल द्वारा 18 अर्थशास्त्रियों के साथ मिलकर किये पोल के अनुसार पिछले महीने की मुद्रास्फीति दर गिरकर 6.7 प्रतिशत हो सकती है।
खाद्य कीमतों में कमी के कारण जुलाई में भारत की खुदरा मुद्रास्फीति दर (retail inflation rate) कम हो सकती है। मनीकंट्रोल द्वारा 18 अर्थशास्त्रियों के साथ मिलकर किये पोल के अनुसार पिछले महीने की मुद्रास्फीति दर गिरकर 6.7 प्रतिशत हो सकती है।
जून में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (Consumer Price Index (CPI) द्वारा मापी गई मुद्रास्फीति दर मई में 7.04 प्रतिशत से घटकर 7.01 प्रतिशत हो गई।
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (Ministry of Statistics and Programme Implementation) द्वारा जुलाई के लिए खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़े 12 अगस्त को शाम 5.30 बजे जारी किये जायेंगे।
अर्थशास्त्रियों के अनुसार कुछ प्रमुख वस्तुओं की कीमतों में गिरावट आने के साथ ही खाद्य पदार्थों की कीमतों में कमी के कारण जुलाई में खुदरा मुद्रास्फीति दर कम होने की संभावना है।
उपभोक्ता मामलों के विभाग (Department of Consumer Affairs) के आंकड़ों से पता चलता है कि सभी छह खाद्य तेलों की कीमतें जून की तुलना में जुलाई में गिर गईं। इसके डेटा भी उपलब्ध हैं। खाद्य तेलों की कीमतों में 0.4 प्रतिशत से 6.4 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।
वहीं दालों की कीमतों में भी जुलाई में व्यापक रूप से गिरावट आई थी। अरहर और उड़द की दाल के दाम महीने-दर-महीने आधार पर क्रमश: 1.1 प्रतिशत और 0.2 प्रतिशत बढ़े हैं। जबकि चना, मूंग और मसूर दाल की कीमतों में 0.2 से 0.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
वहीं सब्जियों के दामों पर नजर डालें तो आलू और प्याज की कीमतों में क्रमशः 6 प्रतिशत और 5.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। हालांकि जून की तुलना में जुलाई में टमाटर की कीमतों में 24.2 प्रतिशत की भारी गिरावट भी देखने को मिली है।
बार्कलेज के चीफ इंडिया इकनॉमिस्ट राहुल बाजोरिया (Rahul Bajoria, chief India economist at Barclays) ने कहा कि कुल मिलाकर फूड एंड बेवरेज इन्फ्लेशन जुलाई में गिरकर 6.6 प्रतिशत पर आ सकता है जो कि जून में 7.56 प्रतिशत रहा था।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।