बाजार में कंसोलिडेशन का मूड, जानिये एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय के दमदार कॉल्स

बाजार दायरे में कारोबार कर रहा है लेकिन आज भी निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों में पुट राइटर्स का पलड़ा थोड़ा भारी दिखाई दे रहा है

अपडेटेड Aug 10, 2022 पर 1:44 PM
Story continues below Advertisement
एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय ने निफ्टी में 17400-17450 के स्तर पर आने पर 17360 के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है

बाजार में आज कंसोलिडेशन का मूड दिख रहा है। निफ्टी और बैंक निफ्टी एक छोटे दायरे में घूम रहे हैं। निफ्टी 17500 के करीब है। वहीं बैंक निफ्टी में हल्की बढ़त है। बाजार भले ही एक दायरे में हो। लेकिन आज भी निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों में पुट राइटर्स का पलड़ा थोड़ा भारी है। ऐसे में हम ऑप्शंस के आंकड़ों के जरिये ये समझने की कोशिश करेंगे की राइटर्स इस हफ्ते के लिए कौन सी रेंज देख रहे हैं।

सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्स्प्रेस आज के हमारे एक्सपर्ट एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय हैं। राजेश ने अपनी शानदार कॉल्स के साथ दमदार सस्ता ऑप्शन भी दिया।

NIFTY BANK की रेंज


आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 38400, 38500 और 38600 के लेवल पर एक्टिव नजर आये

आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 38000, 37900 और 37800 के लेवल पर एक्टिव नजर आये

NIFTY की रेंज

आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17500, 17600 और 17700 के लेवल पर एक्टिव नजर आये

आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 17400, 17300 और 17200 के लेवल पर एक्टिव नजर आये

शेयर बाजार में पहले दिन तीनों एक्सपर्ट ने दिये पॉजिटिव रिटर्न, जानें आज कहां है उनकी नजर

एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय की बाजार पर राय

राजेश ने कहा बाजार में पिछले कई दिनों की तेजी के आज ये थोड़ा आराम करता हुआ नजर आ रहा। तेजी के बाद बाजार में शेयरों या इंडेक्स में थोड़ी मुनाफावसूली आना स्वाभाविक है। निफ्टी में 17400-17450 के स्तर पर आने पर इंडेक्स में 17360 के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 17570-80 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। इस जोन को पार करने के बाद निफ्टी में 17700 के स्तर भी देखने को मिल सकते हैं।

एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय के दमदार ट्रेड्स

Bharti Airtel August Future : गिरावट पर खरीदें, स्टॉपलॉस- 690 रुपये, लक्ष्य - 730 रुपये

BEL August Future : खरीदें - 287 रुपये, स्टॉपलॉस- 280 रुपये, लक्ष्य - 305 रुपये

Dixon Tech August Future : खरीदें - 3889 रुपये, स्टॉपलॉस- 3820 रुपये, लक्ष्य - 4040 रुपये

सस्ता ऑप्शन जो दिलाएगा तगड़ा मुनाफाः L&T

राजेश पालवीय ने आज सस्ता ऑप्शन सुझाते हुए इस कैपिटल गुड्स और इंजीनियरिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी पर दांव लगाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि अच्छी कमाई के लिए एलएंडटी की अगस्त सीरीज की 1900 के स्ट्राइक वाली कॉल 22 रुपये के स्तर पर खरीदने की राय दी। उन्होने कहा कि इसमें जल्द ही 29 से 34 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही इसमें 16 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।