Get App

खाद्य पदार्थों की कीमतें कम होने के चलते जुलाई में खुदरा मुद्रास्फीति दर घटकर हो सकती है 6.7%

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा 12 अगस्त को शाम 5.30 बजे जुलाई के लिए खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी किये जायेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 10, 2022 पर 3:16 PM
खाद्य पदार्थों की कीमतें कम होने के चलते जुलाई में खुदरा मुद्रास्फीति दर घटकर हो सकती है 6.7%
अर्थशास्त्रियों का कहना है कि कुछ प्रमुख वस्तुओं की कीमतों में गिरावट और खाद्य पदार्थों की कीमतों में कमी आने के कारण जुलाई में खुदरा मुद्रास्फीति दर घट सकती है

खाद्य कीमतों में कमी के कारण जुलाई में भारत की खुदरा मुद्रास्फीति दर (retail inflation rate) कम हो सकती है। मनीकंट्रोल द्वारा 18 अर्थशास्त्रियों के साथ मिलकर किये पोल के अनुसार पिछले महीने की मुद्रास्फीति दर गिरकर 6.7 प्रतिशत हो सकती है।

जून में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (Consumer Price Index (CPI) द्वारा मापी गई मुद्रास्फीति दर मई में 7.04 प्रतिशत से घटकर 7.01 प्रतिशत हो गई।

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (Ministry of Statistics and Programme Implementation) द्वारा जुलाई के लिए खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़े 12 अगस्त को शाम 5.30 बजे जारी किये जायेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें