Get App

डॉलर के मुकाबले लगातार गिर रहा रुपया, BofA ने दिसंबर तक दिया यह अनुमान

इस साल अब तक रुपया 5 फीसदी गिर चुका है। इसकी वजह शेयर बाजार में फॉरेन इनवेस्टर्स की बिकवाली है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 22, 2022 पर 4:50 PM
डॉलर के मुकाबले लगातार गिर रहा रुपया, BofA ने दिसंबर तक दिया यह अनुमान
22 जून (बुधवार) को डॉलर के मुकाबले रुपया 78.13 के स्तर पर खुला। फिर यह गिरकर 78.29 के स्तर पर आ गया। आखिर में यह 78.39 के स्तर पर बंद हुआ।

डॉलर के मुकाबले रुपया में गिरावट जारी है। 22 जून को यह गिरकर रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। इकोनॉमिस्ट्स का कहना है कि रुपया में गिरावट जारी रह सकता है। जियोपॉलिटिकल टेंशन और सप्लाई चेन में दिक्कतों की वजह से रुपये पर दबाव बना रह सकता है।

DBS में इकोनॉमिस्ट राधिका राव ने एक रिपोर्ट में कहा है, "जब तक ऑयल और डॉलर में बड़ी गिरावट नहीं आती रुपया पर दबाव बना रहेगा।" बैंक ऑफ अमेरिका (BofA) सिक्योरिटीज ने रुपया के टारगेट में बदलाव किया है। उसने इस साल के अंत तक इसके 81 के स्तर पर पहुंच जाने का अनुमान जताया है। पहले उसने साल के अंत तक इसके 79 के स्तर तक जाने का अनुमान लगाया था।

22 जून (बुधवार) को डॉलर के मुकाबले रुपया 78.13 के स्तर पर खुला। फिर यह गिरकर 78.29 के स्तर पर आ गया। आखिर में यह 78.39 के स्तर पर बंद हुआ। मंगलवार को रुपया 78.08 के स्तर पर बंद हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें