रूस (Russia) तेजी से इंडिया को क्रूड ऑयल (Crude Oil) का एक्सपोर्ट बढ़ा रहा है। वह संभवत: इंडिया को क्रूड का सबसे बड़ा एक्सपोर्टर बन गया है। इससे इराक और सऊदी अरब की चिंता बढ़ सकती है। अब तक ये दोनों देश इंडिया को क्रूड के सबसे बड़े एक्सपोर्टर रहे हैं। इंडिया दुनिया में क्रूड का दूसरा सबसे बड़ा आयातक देश है।
