Solar Eclipse 2021: जानें साल के आखिरी सूर्यग्रहण का समय, इन कामों को करने से बचें- वरना होगा नुकसान

साल 2021 समाप्त हो रहा है, लेकिन साल खत्म होने से पहले स्टारगेज़र (stargazers) के लिए अच्छा रहने वाला है

अपडेटेड Dec 03, 2021 पर 5:54 PM
Solar Eclipse 2021

साल 2021 समाप्त हो रहा है, लेकिन साल खत्म होने से पहले स्टारगेज़र (stargazers) के लिए अच्छा रहने वाला है। साल के अंत में यानी कल 4 दिसंबर को सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह सूर्यग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, अटलांटिक के दक्षिणी भाग, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका में होगी।

इस समय दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

भारतीय समय के अनुसार ग्रहण की शुरुआत सुबह 10 बजकर 59 मिनट से होगी और इसकी समाप्ति दोपहर 3 बजकर 7 मिनट पर होगी। ग्रहण का समय 4 घंटे 4 मिनट का होगा। भारत से ये ग्रहण नहीं दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।


एक annular eclipse ग्रहण यानी जिसे आंशिक ग्रहण के रूप में जाना जाता है, वह है जिसमें आकाश में रिंग ऑफ फायर दिखाई देता है। सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है।

सूर्य ग्रहण

4 दिसंबर 2021 को मार्गाशीष महीना (दिसंबर) की अमावस्या यानि कृष्ण पक्ष तिथि को अंतिम सूर्य ग्रहण दक्षिण अफ्रीका, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका और अटलांटिक के दक्षिणी भाग के लोगों को दिखाई देगा। भारत में इसका असर ज्यादा नहीं होगा।

BREAKING NEWS: दूरसंचार विभाग ने वापस की 6000 करोड़ की बैंक गारंटी, Bharti Airtel और VI के शेयरो में दिखा उछाल

सूर्य ग्रहण के दिन रखें इन बातों का ध्यान

नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के अनुसार लोगों को सावधान रहना चाहिए और अपनी आंखों की सुरक्षा के लिए एक्लिप्स ग्लास का इस्तेमाल करना चाहिए। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सीधे सूर्य की ओर न देखें।

 

- NASA लोगों को सलाह देता है कि वे घर के बने फिल्टर या पारंपरिक धूप के चश्मे का इस्तेमाल न करें या इससे आंखें खराब हो सकती हैं।

- यदि आप अपने कैमरों से रिंग ऑफ फायर को कैद करने के लिए उत्सुक हैं, तो नासा ऐसा करने के लिए मना करता है क्योंकि इससे चोट लग सकती है।

- चश्मा पहनने वाले लोग सूर्य ग्रहण को देखने के लिए अपने दैनिक चश्मे के ऊपर अपना ग्रहण चश्मा पहन सकते हैं।

- जो बच्चे ग्रहण देखना चाहते हैं वे माता-पिता की देखरेख में ऐसा कर सकते हैं।

- लोगों को सलाह दी जाती है कि वे हेडलाइट जलाकर वाहन चलाएं और गति को नियंत्रित रखें।

- लोगों को अन्य वाहनों से अच्छी दूरी बनाए रखने की भी सलाह दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।