Get App

भारत के लिए तीन दशकों तक 8-9% की विकास दर को बरकरार रखना एक चुनौती: NITI Aayog CEO

अमिताभ कांत ने आगे कहा कि देश में गरीबी को दूर करने के लिए भारत की प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी होना बहुत जरूरी है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 17, 2022 पर 8:49 PM
भारत के लिए तीन दशकों तक 8-9% की विकास दर को बरकरार रखना एक चुनौती: NITI Aayog CEO
NITI Aayog CEO Amitabh Kant (FILE PHOTO)

नीति आयोग (NITI Aayog) के CEO अमिताभ कांत (Amitabh Kant) ने मंगलवार को कहा कि भारत के लिए तीन दशकों तक 8-9% की विकास दर (Growth Rate) को बरकरार रखना एक चुनौती है। उन्होंने कहा कि भारत ने वैक्सीनेशन के मोर्चे पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।

पब्लिक अफेयर्स फोरम ऑफ इंडिया (PAFI) के एक प्रोग्राम को संबोधित कर रहे थे। कांत ने आगे कहा कि देश में गरीबी को दूर करने के लिए भारत की प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी होना बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा, "हमने COVID-19 के बाद वापसी की, और वैक्सीनेशन पर बहुत काम अच्छा किया है। अगले साल भी हम विकास करेंगे।" उन्होंने कहा, "चुनौती (भारत के लिए) अगले तीन दशकों में 8-9 प्रतिशत की ज्यादा विकास दर को बनाए रखना है।"

सचिन बंसल की कंपनी सहित 6 आवेदकों को RBI ने बैंक लाइसेंस देने लायक नहीं माना

कांत के अनुसार, सार्वजनिक नीति में सरकार की भूमिका होनी चाहिए। साथ ही पॉलिसी को प्राइवेट सेक्टर के जरिए फंड निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में होना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें