Get App

Ukraine war : भारतीयों को एडिबल ऑयल की शॉर्टेज और पेट्रोल-डीजल महंगा होने की आशंका, कर रहे स्टॉक

एक महीने से कम समय में एडिबल ऑयल की कीमतें 20 फीसदी से ज्यादा उछल चुकी हैं और इस बीच वाट्सऐप पर आ रहे फेक मेसेज के चलते लोग ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 08, 2022 पर 10:42 AM
Ukraine war : भारतीयों को एडिबल ऑयल की शॉर्टेज और पेट्रोल-डीजल महंगा होने की आशंका, कर रहे स्टॉक
भारत की दो-तिहाई इडिबिल ऑयल की जरूरत इम्पोर्ट से पूरी होती है

Ukraine war : भारतीयों ने अब वनस्पति तेल (vegetable oil) और फ्यूल जमा करना शुरू कर दिया है और पेट्रोल-डीजल की भी ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं। दरअसल,  यूक्रेन पर रूस के हमले के चलते एडिबल ऑयल की कमी की आशंकाएं मजबूत हो गई हैं, वहीं प्रमुख राज्यों में चुनाव खत्म हो गए हैं और ग्लोबल मार्केट में क्रूड की कीमतों में मजबूती के चलते सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ा सकती है।

मुंबई की एक हाउसवाइफ रेखाना खान ने कहा, “वाट्सऐप पर, मैंने एक मेसेज पढ़ा था कि युद्ध के चलते कुकिंग ऑयल की कमी हो सकती है। इसलिए, खरीदारी के लिए निकल पड़ी।” उन्होंने 10 लीटर एडिबल ऑयल (edible oil) खरीदा, जो उसकी 5 लीटर की मासिक खपत से दोगुना है।

एडिबल ऑयल के लिए इम्पोर्ट पर निर्भर भारत

एक महीने से कम समय में इडिबिल ऑयल (edible oil) की कीमतें 20 फीसदी से ज्यादा उछल चुकी हैं और कीमतों में इस तरह की तेजी के बीच वाट्सऐप पर फेक मैसेजेस के चलते लोग ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं और घरों में जमा कर रहे हैं। भारत एडिबल ऑयल (edible oil) के मामले में बहुत हद तक इम्पोर्ट पर निर्भर करता है। भारत की दो-तिहाई एडिबल ऑयल की जरूरत इम्पोर्ट से पूरी होती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें