अर्थशास्त्रियों के सभी अनुमान हुए फेल, अमेरिका में पिछले महीने हुई नौकरियों की जमकर बारिश

अमेरिका में बेरोजगारी दर में इजाफा हो रहा है लेकिन इसके बावजूद हायरिंग को लेकर पिछले महीने इसने सभी अनुमानों को पीछे छोड़ दिया

अपडेटेड Nov 04, 2022 पर 7:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पिछले महीने अमेरिका में एम्प्लॉयर्स ने 2.61 लाख वर्कर्स को कम पर रखा। यह अर्थशास्त्रियों के पूर्वानुमान से अधिक रहा।

अमेरिका में बेरोजगारी दर में इजाफा हो रहा है लेकिन इसके बावजूद हायरिंग को लेकर पिछले महीने इसने सभी अनुमानों को पीछे छोड़ दिया। यूएस एम्प्लॉयमेंट रिपोर्ट शुक्रवार को जारी हुई है। इसके मुताबिक अक्टूबर में हायरिंग बढ़ी है।

पिछले महीने एम्प्लॉयर्स ने 2.61 लाख वर्कर्स को कम पर रखा। यह अर्थशास्त्रियों के पूर्वानुमान से अधिक रहा। वहीं दूसरी तरफ लेबर डिपार्टमेंट के मुताबिक जॉबलेस रेट भी बढ़कर 3.7 फीसदी पर पहुंच गया। रिपोर्ट के मुताबिक सबसे अधिक हायरिंग हेल्थकेयर, प्रोफेशनल और टेक्निकल सर्विसेज और मैन्यूफैक्चरिंग में हुई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।