India GDP Forecast: वर्ल्ड बैंक (World Bank) ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2022 के लिए भारत के जीडीपी ग्रोथ (India GDP growth) रेट अनुमान को 8.3 फीसदी पर बरकरार रखा है। हालांकि उसने वित्त वर्ष 2023 और वित्त वर्ष 2024 के लिए भारत के अपने अनुमान को बढ़ाकर क्रमश: 8.7 फीसदी और 6.8 फीसदी कर दिया है। वॉशिंगटन मुख्यालय वाले वर्ल्ड बैंक ने मंगलवार को जारी ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉस्पेक्टस रिपोर्ट (Global Economic Prospectus Report) में यह अनुमान जताया।
