Get App

ED ने हरियाणा पूर्व विधायक दिलबाग सिंह को किया गिरफ्तार, छापेमारी में INLD नेता के घर मिला कुबेर का खजाना

मनी लॉन्ड्रिंग का ये मामला पिछले दिनों यमुनानगर और आसपास के जिलों में हुए कथित अवैध खनन की जांच के लिए दर्ज की गईं हरियाणा पुलिस की कई FIR से सामने आया है। ये FIR पट्टा समाप्ति और अदालत के आदेश के बाद भी पूर्व में हुए पत्थर, बजरी और रेत के कथित अवैध खनन की जांच के लिए दर्ज की गई थीं

Akhileshअपडेटेड Jan 08, 2024 पर 3:19 PM
ED ने हरियाणा पूर्व विधायक दिलबाग सिंह को किया गिरफ्तार, छापेमारी में INLD नेता के घर मिला कुबेर का खजाना
Dilbagh Singh: बताया जा रहा है कि छापेमारी में और भी कई बड़े खुलासे होने की खबर है

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हरियाणा के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह (Dilbagh Singh) और उनके सहयोगी कुलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। अवैध खनन मामले में INLD नेता अभय चौटाला के समधी दिलबाग सिंह के ठिकानों पर ED की कार्रवाई सोमवार को पांचवें दिन समाप्त हो गई। सिंह यमुनानगर विधानसभा सीट से इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के पूर्व विधायक हैं। एजेंसी ने 4 जनवरी को उनके और सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार के यहां छापेमारी की थी और पांच दिनों तक चली तलाश सोमवार को समाप्त हुई।

पीटीआई के मुताबिक, छापेमारी समाप्त होने के बाद ED ने दिलबाग सिंह और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया। दिलबाग के घर पर 100 घंटे से ज्यादा जमी ED की टीम ने उनकी प्रॉपर्टी और बैंक संबंधी डिटेल्स की पड़ताल की। दिलबाग सिंह और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर 5 जनवरी को छापेमारी के दौरान विदेशी हथियार, लगभग 300 कारतूस, 5 करोड़ रुपये नकद और 100 से अधिक शराब की बोतलें बरामद की थी।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने हरियाणा के यमुनानगर जिले में कथित अवैध खनन से मामले में 4 जनवरी को पूर्व विधायक सिंह और सोनीपत से कांग्रेस के विधायक सुरेंद्र पंवार के खिलाफ छापेमारी शुरू की थी।

छापेमारी में मिला खजाना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें