Get App

Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब घोटाला मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, दो फार्मा कंपनियों के प्रमुख गिरफ्तार

Delhi Liquor Scam Case: दिल्ली शराब नीति मामले में एक्शन लेते हुए ईडी ने दो फार्मा कंपनियों के प्रमुख पी. शरद चंद्र रेड्डी और विनॉय बाबू को गिरफ्तार कर लिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 10, 2022 पर 10:27 AM
Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब घोटाला मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, दो फार्मा कंपनियों के प्रमुख गिरफ्तार
Delhi Liquor Scam Case: इस मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को भी आरोपी बनाया गया है

Delhi Liquor Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शराब कंपनी के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली शराब नीति मामले में एक्शन लेते हुए ईडी ने दो फार्मा कंपनियों के प्रमुख पी. शरद चंद्र रेड्डी (P. Sarath Chandra Reddy) और विनॉय बाबू (Benoy Babu) को गिरफ्तार कर लिया है। माना जा रहा है कि एजेंसी अब इन दोनों आरोपियों से पूछताछ करेगी।

आपको बता दें कि इस मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को भी आरोपी बनाया गया है। हाल ही में उनके पीए (Personal Assistant ) से पूछताछ की गई थी। एजेंसी इससे पहले मनीष सिसोदिया से भी मामले में पूछताछ कर चुकी है।

कौन हैं दोनों कारोबारी?

न्यूज 18 के मुताबिक, शरद रेड्डी का करोड़ों का शराब कारोबार है। सूत्रों के मुताबिक, शरद रेड्डी अरविंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) नाम की कंपनी के प्रमुख हैं, जबकि विनॉय बाबू पर्नोड रिकार्ड (Pernod Ricord) नाम की फार्मा कंपनी के प्रमुख हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें