ED in Action: Amazon और Flipkart की बढ़ी आफत, देश भर में दो दर्जन से अधिक ठिकानों पर ईडी के छापे

ED in Action: ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ ईडी ने देश भर में सर्च ऑपरेशन चलाया है। इसकी आंच से बड़े से बड़ी कंपनियां भी बची नहीं है। जानकारी के मुताबिक ईडी देश भर में ई-कॉमर्स प्लेयर्स के ठिकानों पर तलाशी ले रही है। यह एमेजॉन और फ्लिपकार्ट जैसी दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनियों के भी ठिकानों पर छापे मार रही है

अपडेटेड Nov 07, 2024 पर 3:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ईडी ने ई-कॉमर्स कंपनियों और सब्सिडियरीज के दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु में करीब दो दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की है। (File Photo- Pexels)

ED in Action: ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ ईडी ने देश भर में सर्च ऑपरेशन चलाया है। इसकी आंच से बड़े से बड़ी कंपनियां भी बची नहीं है। यह जानकारी सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-टीवी18 को मिली है। जानकारी के मुताबिक ईडी देश भर में ई-कॉमर्स प्लेयर्स के ठिकानों पर तलाशी ले रही है। यह एमेजॉन और फ्लिपकार्ट जैसी दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनियों के ठिकानों पर छापे मार रही है। साथ ही ई-कॉमर्स कंपनियों को सब्सिडियरीज के ठिकानों की भी तलाशी ली जा रही है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु के करीब दो दर्जन ठिकानों पर छापेमारी हुई है।

₹50000 करोड़ के फेमा उल्लंघन के मामले में कार्रवाई

ईडी ने यह कार्रवाई ₹50000 करोड़ के फेमा उल्लंघन के मामले में की है। आरोपों के मुताबिक इन दोनों कंपनियों ने अपने कई अन्य सहयोगी कंपनियों के जरिए सामान बेचा। इससेके तहत करीब 50 हजार करोड़ रुपए के फेमा उल्लंघन का आरोप लगा । इसी मामले में आज दिल्ली , मुंबई, हैदराबाद, बैंगलोर इन चार शहरों के 21 लोकेशन पर तलाशी हुई। अमेजन और फ्लिपकार्ट से जुड़ी सहयोगी कंपनियां- अपीरियो रिटेल. श्रीयस रिटेल, दर्शिता रिटेल और आशियाना रिटेल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।