Get App

Dilbagh Singh: 5 किलो सोना, 100 शराब की बोतलें, विदेशी बंदूकें और 5 करोड़ कैश...हरियाणा में पूर्व MLA के घर मिला खजाना

Dilbagh Singh: मनी लॉन्ड्रिंग का ये मामला पिछले दिनों यमुनानगर और आसपास के जिलों में हुए कथित अवैध खनन की जांच के लिए दर्ज की गईं हरियाणा पुलिस की कई FIR से सामने आया है। ये मुकदमे पट्टा समाप्ति और अदालत के आदेश के बाद भी पूर्व में हुए पत्थर, बजरी और रेत के कथित अवैध खनन की जांच के लिए दर्ज की गई थीं

Akhileshअपडेटेड Jan 05, 2024 पर 8:25 PM
Dilbagh Singh: 5 किलो सोना, 100 शराब की बोतलें, विदेशी बंदूकें और 5 करोड़ कैश...हरियाणा में पूर्व MLA के घर मिला खजाना
Dilbagh Singh: बताया जा रहा है कि छापेमारी में और भी कई बड़े खुलासे होने की खबर है

ED Raids in Haryana MLA: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह (INLD MLA Dilbag Singh) और उनके सहयोगियों के खिलाफ छापेमारी के दौरान विदेशी हथियार, 300 से अधिक कारतूस, 5 करोड़ रुपये कैश, 100 से अधिक शराब की बोतलें और लगभग 5 किलोग्राम बुलियन (वजन के अनुसार सोने या चांदी) बरामद की हैं। सूत्रों ने बताया कि INLD विधायक दिलबाग सिंह और उनके सहयोगियों पर अवैध खनन मामले एवं ई-कन्वेंस घोटाले के सिलसिले में मामला दर्ज किया गया है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने हरियाणा के यमुनानगर जिले में कथित अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुरुवार को पूर्व विधायक सिंह और सोनीपत से कांग्रेस के विधायक सुरेंद्र पंवार (Surendra Panwar) के खिलाफ छापेमारी शुरू की थी।

विधायक के घर मिला खजाना

पीटीआई के मुताबिक, दिलबाग सिंह और उनके सहयोगियों से जुड़े ठिकानों से लगभग पांच करोड़ रुपये कैश, कथित अवैध विदेशी हथियार, लगभग 300 कारतूस, 100 से अधिक शराब की बोतलें, चार-पांच किलोग्राम सोना के अलावा भारत और विदेशों में संपत्ति से संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए हैं। अवैध खनन मामले में गुरुवार सुबह से शुरू हुई जांच एजेंसी की छापेमारी शुक्रवार को भी जारी रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें