Get App

CBSE Term-1 Results 2022: सीबीएसई ने टर्म-1 रिजल्ट को लेकर छात्रों को किया अलर्ट, भ्रामक खबरों से बचने की दी सलाह

CBSE ने अभी तक कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा 2022 टर्म 1 का रिजस्ट जारी नहीं किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 25, 2022 पर 2:38 PM
CBSE Term-1 Results 2022: सीबीएसई ने टर्म-1 रिजल्ट को लेकर छात्रों को किया अलर्ट, भ्रामक खबरों से बचने की दी सलाह
CBSE बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर रिजल्ट चेक करते रहें

CBSE Class 10, 12 Term-1 Results 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) इस सप्ताह कक्षा 10 और 12वीं बोर्ड परीक्षा टर्म 1 का रिजस्ट (CBSE Class 10, 12 Board Exam 2022 Term 1 result) जारी कर सकता है। हालांकि सीबीएसई बोर्ड ने तारीखों को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन छात्रों को सलाह दी गई है कि वे सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (cbse.gov.in या cbseresults.nic.in) पर कक्षा 10 और 12 की बोर्ड एग्जाम के टर्म 1 के रिजल्ट चेक करते रहें।

CBSE ने अभी तक कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा 2022 टर्म 1 का रिजस्ट जारी नहीं किया है। लाखों छात्र अपने स्कोर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्‍ट 24 जनवरी को जारी होने की उम्‍मीद थी, लेकिन छात्रों को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।

इस बीच, CBSE रिजल्ट को लेकर एक पब्लिक एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में बोर्ड ने कहा है कि कुछ ऑनलाइन मीडिया प्लैटफार्म ब्रेकिंग न्यूज जैसे शब्दों का उपयोग करके गलत सूचनाएं दे रहे हैं और लोगों के बीच रिजल्ट के पैटर्न को लेकर भ्रम पैदा कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें