CBSE Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) इस सप्ताह कक्षा 10 और 12वीं बोर्ड परीक्षा टर्म 1 का रिजस्ट (CBSE Class 10, 12 Board Exam 2022 Term 1 result) जारी कर सकता है। हालांकि सीबीएसई बोर्ड ने तारीखों को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन छात्रों को सलाह दी गई है कि वे सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (cbse.gov.in या cbseresults.nic.in) पर कक्षा 10 और 12 की बोर्ड एग्जाम के टर्म 1 के रिजल्ट चेक करते रहें।
CBSE ने अभी तक सीबीएसई कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा 2022 टर्म 1 का रिजस्ट जारी नहीं किया है। लाखों छात्र अपने स्कोर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट आज 24 जनवरी को जारी होने की उम्मीद थी, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिजल्ट आज जारी नहीं किए जा सकेंगे और छात्रों को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।
रिजल्ट जनवरी के आखिरी में या फरवरी के शुरू में आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर रिजल्ट जारी किए जा सकते हैं। रिजल्ट (जारी होने के बाद कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र CBSE की वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर अपना स्कोर चेक कर पाएंगे।
स्टेप 1: रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (cbse.nic.in) पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर, "CBSE 10th Term-1 result 2022" या "CBSE 12th result 2022" लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब अपना नाम, रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरें।
स्पेप 4: डाउनलोड (download) विकल्प पर क्लिक करें और अपना रिजल्ट देखें।
स्पेट 5: डाउनलोड किए गए रिजल्ट को अपने पास रख लें और भविष्य में जरूरत के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।
मोबाइल से भी देख सकेंगे रिजल्ट
छात्र अपने टर्म 1 कक्षा 10 और 12 के परीक्षा रिजल्ट मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से भी देख सकते हैं। छात्र अपने सीबीएसई बोर्ड के परिणाम डिजिलॉकर या यूनिफाइड मोबाइल एप्लिकेशन फॉर न्यू-एज गवर्नेंस (UMANG) के माध्यम से देख सकते हैं।
सीबीएसई ने पिछले साल नवंबर और दिसंबर के दौरान 10वीं और 12वीं के टर्म-1 परीक्षा आयोजित की थी। सीबीएसई बोर्ड पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि वे किसी भी छात्र को पास या फेल घोषित नहीं करेंगे। वे केवल प्रत्येक छात्र द्वारा अपने संबंधित विषयों में सुरक्षित अंक देंगे।
सीबीएसई टर्म 2 की परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों को अंतिम मेरिट मिलेगी। अंतिम योग्यता में टर्म 1, टर्म 2 अंक और आंतरिक अंक शामिल होंगे। सीबीएसई टर्म 2 परीक्षा इस साल मार्च-अप्रैल में आयोजित होने वाली है। दूसरे सत्र की परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी।