Get App

CBSE Result 2022: सीबीएसई 10वीं और 12वीं के टर्म-1 का रिजल्ट जल्द होगा जारी, ऐसे चेक करें

CBSE ने अभी तक सीबीएसई कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा 2022 टर्म 1 का रिजस्ट जारी नहीं किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 24, 2022 पर 3:29 PM
CBSE Result 2022: सीबीएसई 10वीं और 12वीं के टर्म-1 का रिजल्ट जल्द होगा जारी, ऐसे चेक करें
CBSE बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर रिजल्ट चेक करते रहें

CBSE Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) इस सप्ताह कक्षा 10 और 12वीं बोर्ड परीक्षा टर्म 1 का रिजस्ट (CBSE Class 10, 12 Board Exam 2022 Term 1 result) जारी कर सकता है। हालांकि सीबीएसई बोर्ड ने तारीखों को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन छात्रों को सलाह दी गई है कि वे सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (cbse.gov.in या cbseresults.nic.in) पर कक्षा 10 और 12 की बोर्ड एग्जाम के टर्म 1 के रिजल्ट चेक करते रहें।

CBSE ने अभी तक सीबीएसई कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा 2022 टर्म 1 का रिजस्ट जारी नहीं किया है। लाखों छात्र अपने स्कोर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्‍ट आज 24 जनवरी को जारी होने की उम्‍मीद थी, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिजल्‍ट आज जारी नहीं किए जा सकेंगे और छात्रों को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।

रिजल्ट जनवरी के आखिरी में या फरवरी के शुरू में आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर रिजल्ट जारी किए जा सकते हैं। रिजल्‍ट (जारी होने के बाद कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र CBSE की वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर अपना स्‍कोर चेक कर पाएंगे।

ऐसे करें चेक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें