Get App

CBSE 10th, 12th Result 2022: सीबीएसई 10वीं और 12वीं के रिजल्ट इस दिन होंगे जारी, जानें डेट और समय सहित सभी डिटेल

CBSE द्वारा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट क्रमशः 4 जुलाई और 10 जुलाई 2022 को जारी किए जाने के बारे में अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन ये खबरें झूठी निकलीं। अब रिजल्ट डेट को लेकर नया अपडेट सामने आया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 13, 2022 पर 12:24 PM
CBSE 10th, 12th Result 2022: सीबीएसई 10वीं और 12वीं के रिजल्ट इस दिन होंगे जारी, जानें डेट और समय सहित सभी डिटेल
CBSE 10वीं और 12वीं टर्म-2 परीक्षा 2022 में लगभग 35 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे

CBSE Board 10th and 12th Term 2 Results 2022: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE 10वीं और 12वीं के टर्म-2 परीक्षा के रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। CBSE जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट जारी कर सकता है। सीबीएसई अब रिजल्ट तैयार करने के अंतिम चरण में है और अब इसे जल्द से जल्द घोषित करने का प्रयास किया जा रहा है।

ताजा अपडेट के अनुसार, CBSE इस सप्ताह के अंत में कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर देगा, जबकि कक्षा 12वीं के परिणाम अगले सप्ताह आने की उम्मीद है। रिपोर्टों के अनुसार, कक्षा 10वीं बोर्ड के परिणाम 15 जुलाई से 20 जुलाई के बीच घोषित किए जा सकते हैं।

एक से दो दिन में जारी होगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15 जुलाई 2022 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसके एक से दो दिन के भीतर कक्षा 12वीं के रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें