CBSE Term-2 Board Exam: 26 अप्रैल से ऑफलाइन मोड में होंगी कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा, जानें डिटेल

CBSE एग्जाम कंट्रोलर संयम भारद्वाज ने कहा कि कक्षा 10 और 12 के लिए दूसरी बार की बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन मोड में ली जाएगी

अपडेटेड Feb 09, 2022 पर 7:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
26 अप्रैल से ऑफलाइन मोड में होंगी कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को कहा कि कक्षा 10 और 12 के टर्म-2 की बोर्ड परीक्षाएं 26 अप्रैल से आयोजित की जाएंगी। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट जल्द ही जारी की जाएगी। CBSE एग्जाम कंट्रोलर संयम भारद्वाज ने कहा कि कक्षा 10 और 12 के लिए दूसरी बार की बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन मोड में ली जाएगी।

CBSE एग्जाम कंट्रोलर ने कहा, "बोर्ड ने कई स्टेक होल्डर्स के साथ चर्चा के बाद और देश में Covid​​​​-19 की स्थिति को ध्यान में रखते हुए दूसरे टर्म की बोर्ड परीक्षा केवल ऑफलाइन मोड में आयोजित करने का निर्णय लिया है।"

उन्होंने कहा, "थ्योरी एग्जाम 26 अप्रैल, 2022 से शुरू होगी। कक्षा 10 और 12 की डेटशीट जल्द ही जारी की जाएगी।" इस बीच, बोर्ड की तरफ से टर्म-1 कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी करने की उम्मीद है।


एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों - cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर अपने स्कोरकार्ड की चेक कर सकते हैं।

रिजल्ट चेक करने के लिए, छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और अपने स्कूल नंबर, रोल नंबर के साथ लॉग इन करना होगा। वेबसाइट के साथ, स्कोरकार्ड डिजिलॉकर ऐप और वेबसाइट digilocker.gov.in पर भी उपलब्ध होंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।