CBSE Term 2 Exams 2022: सीबीएसई टर्म 2 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू, यहां जानें सभी डिटेल

CBSE कक्षा 10वीं की परीक्षा आज से शुरू होकर 24 मई तक चलेंगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 जून को समाप्त होगी

अपडेटेड Feb 07, 2024 पर 1:37 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मूरजानी ने 'इंप्रूव स्कोर' के लिए सबसे कठिन ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन फिर से देने का प्लान बनाया है

CBSE Term 2 Class 10, 12 Board Exam 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तरफ से कहा गया है कि आज 26 अप्रैल से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। कक्षा 10वीं की परीक्षा आज से शुरू होकर 24 मई तक चलेंगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 जून को समाप्त होगी।

पहले दिन CBSE कक्षा 10वीं की टर्म-2 की परीक्षाएं पेंटिंग, राय, गुरुंग, शेरपा, तमांग और थाई पेपर से शुरू होंगी। जबकि 12वीं की टर्म-2 परीक्षाएं उद्यमिता, ब्यूटी और वेलनेस के पेपर के साथ शुरू हुई। कक्षा 10वीं और 12वीं के पेपर सुबह 10:30 बजे से शुरू हो गई हैं।

एडमिट कार्ड जारी


टर्म 2 परीक्षाओं के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं। कक्षा 10वीं का पहला बड़ा पेपर 27 अप्रैल को होनी है, जिसमें अंग्रेजी और साहित्य जैसे सब्जेक्ट शामिल है। इसके अलावा कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए पहला बड़ा पेपर 2 मई को होने वाला हिंदी सब्जेक्ट है।

21,16,209 छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन

CBSE टर्म- 2 बोर्ड परीक्षाओं के लिए आज 35 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हो रहे हैं। कक्षा 10वीं की टर्म-2 परीक्षा के लिए 21,16,209 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं, 14,54,370 छात्रों ने कक्षा 12वीं की परीक्षाओं में बैठने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

बोर्ड ने भारत में और विदेशों में 26 देशों में परीक्षाओं के संचालन के लिए कड़ी व्यवस्था की है। कक्षा 10वीं सीबीएसई टर्म-2 परीक्षा देश भर में 7,406 सेंटरों पर आयोजित की जा रही है, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा 6,720 सेंटरों में आयोजित हो रही हैं।

छात्रों के लिए गाइडलाइंस जारी

- छात्रों को एडमिट कार्ड और एक फोटो पहचान पत्र लेकर परीक्षा केंद्र पर जाना जरूरी है।

- उम्मीदवारों को अपना स्वयं का हैंड सैनिटाइजर रखना अनिवार्य है।

- छात्रों को अपने नाक, मुंह और नाक को मास्क से ढंकना होगा।

- छात्रों को सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंडों का पालन करना होगा।

- एग्जाम के दौरान पेपर पढ़ने के लिए छात्रों को 15 मिनट का समय अतिरिक्त आवंटित किया जाएगा।

- सीबीएसई टर्म 2 की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी।

- छात्रों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले यानी सुबह 9:30 बजे एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा।

- परीक्षा हॉल में सुबह 10 बजे के बाद एंट्री बैन होगा। इस प्रकार छात्रों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे नियत समय पर एग्जाम सेंटर पर पहुंच जाएं।

- किसी भी छात्र को एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी के बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

- परीक्षा देने के लिए छात्रों को अपनी स्कूल यूनिफॉर्म में जाना चाहिए।

- छात्र परीक्षा के दौरान सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।