राजधानी दिल्ली में कल से सभी स्कूल को बंद करने का फैसला किया गया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री (Delhi Environment Minister) गोपाल राय (Gopal Rai) ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण की वजह से सभी स्कूलों को कल से अगले आदेश तक बंद करने का फैसला किया गया है। बता दें कि प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट लगातार सुनवाई कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को फटकार लगाते हुए पूछा है कि प्रदूषण के बीच स्कूल क्यों खोल दिया गया है, इसके सरकार यह फैसला आया है।
