Get App

DU Examination Fees: यूनिवर्सिटी ने एग्जाम फीस से जुटाए 9.5 करोड़ रुपए, Samarth पोर्टल की मदद से जमा हुई दोगुना रकम

अधिकारियों ने कहा कि कई कॉलेज यूनिवर्सिटी को पूरी एग्जाम फीस ट्रांसफर नहीं करते थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 12, 2021 पर 8:11 PM
DU Examination Fees: यूनिवर्सिटी ने एग्जाम फीस से जुटाए 9.5 करोड़ रुपए, Samarth पोर्टल की मदद से जमा हुई दोगुना रकम
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) (FILE)

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने लगभग 1.4 लाख छात्रों से एग्जाम फीस (Examination Fees) के रूप में लगभग 9.5 करोड़ रुपए जमा किए। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, ये रकम यूनिवर्सिटी को पिछले साल मिली एग्जाम फीस से लगभग दोगुना है। अधिकारियों ने एजेंसी को बताया कि केंद्र के समर्थ पोर्टल (Samarth portal) के साथ शुरू की गई पारदर्शिता के कारण ही ऐसा हो पाया है।

इससे पहले, कई कॉलेज यूनिवर्सिटी को पूरी एग्जाम फीस ट्रांसफर नहीं करते थे, क्योंकि पहले ऐसा कोई सिस्टम नहीं था, जिससे ये आने वाली फीस पर निगरानी रखी जा सके।

हर एक छात्र पर प्रति सेमेस्टर 500 रुपए की एग्जाम फीस लगाई जाती है, जबकि उसे हर एक प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए 200 रुपए का भुगतान करना पड़ता है। दोबारा परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले छात्र अतिरिक्त 500 रुपए भरते हैं।

यूनिवर्सिटी के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए बताया कि समर्थ ने परीक्षा फीस वसूली को सेंट्रलाइज्ड प्रोसेस बना दिया है। अधिकारियों ने कहा, 'पहले, कॉलेज इस पैसे को इकट्ठा करते थे, लेकिन कई यूनिवर्सिटी को पूरी पेमेंट नहीं करते थे। यूनिवर्सिटी के तहत अलग-अलग कॉलेजों से छात्रों की संख्या और संबंधित फीस का ट्रैक करना मुश्किल होता था।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें