अमेरिका में पढ़ने का है सपना? तो ये रहीं US की टॉप यूनिवर्सिटी, जानें फीस और एडमिशन समेत सभी डिटेल

इस साल, अलग-अलग इंस्टीट्यूशनल कैटेगरी के कुल 1,500 कॉलेजों को 17 मेट्रिक्स के आधार पर लिस्ट में जगह दी गई थी

अपडेटेड Sep 13, 2022 पर 8:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अलग-अलग इंस्टीट्यूशनल कैटेगरी के कुल 1,500 कॉलेजों को 17 मेट्रिक्स के आधार पर लिस्ट में जगह दी गई

US न्यूज एंड वर्ल्ड रिपोर्ट ने 12 सितंबर को 2022-2023 शैक्षणिक वर्ष के लिए टॉप नेशनल कॉलेजों की अपनी लिस्ट का 38वां एडिशिन जारी किया है। इस साल, अलग-अलग इंस्टीट्यूशनल कैटेगरी के कुल 1,500 कॉलेजों को 17 मेट्रिक्स के आधार पर लिस्ट में जगह दी गई थी। प्रिंसटन यूनिवर्सिटी ने टॉप रैंक हासिल की, उसके बाद मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) का नाम है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और येल यूनिवर्सिटी तीसरी जगह पर रहे।

प्रिंसटन यूनिवर्सिटी

टाइप: प्राइवेट इंस्टीट्यूट


लोकेशन: प्रिंसटन, न्यू जर्सी

ट्यूशन और फीस: 57,410 डॉलर

सिलेक्शन एंड एक्सेप्टेंस रेट: प्रिंसटन यूनिवर्सिटी के एडमिशन 4 प्रतिशत की एक्सेप्टेंस रेट के साथ सबसे ज्यादा सिलेक्टिव है।

एप्लीकेशन डिटेल: प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में भर्ती होने वाले आधे एप्लीकेंट का SAT स्कोर 1,460 और 1,570 के बीच या ACT स्कोर 33 और 35 है। आवेदन की आखिरी तारीख 1 जनवरी है और प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में एप्लीकेशन फीस 70 डॉलर है।

ज्यादा जानकारी: प्रिंसटन आर्थिक रूप से जरूरतमंद छात्रों को "नो लोन" पॉलिसी ऑफर करने वाली पहली यूनिवर्सिटी थी। जो उन अप्रूव छात्रों को लोन के बजाय ग्रांट देती है, जिन्हें ट्यूशन फीस का भरने के लिए मदद की जरूरत होती है।

मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT)

टाइप: प्राइवेट रिसर्च यूनिवर्सिटी

लोकेशन: कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स

ट्यूशन और फीस: 57,986 डॉलर

सिलेक्शन एंड एक्सेप्टेंस रेट: मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एडमिशन 4 प्रतिशत की एक्सेप्टेंस रेट और 4.8 प्रतिशत की शुरुआती एक्सेप्टेंस रेट के साथ सबसे चुनिंदा है।

एप्लीकेशन डिटेल: मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में भर्ती हुए आधे आवेदकों का SAT स्कोर 1,510 और 1,580 के बीच या ACT स्कोर 34 और 36 है। आवेदन की आखिरी तारीख 1 जनवरी है और मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एप्लीकेशन फीस 75 डॉलर है।

ज्यादा जानकारी: 1861 में स्थापित, मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी अपने गणित, विज्ञान और इंजीनियरिंग शिक्षा के लिए सबसे अच्छी तरह से जाना जाता है। MIT के हाई रैंक वाले ग्रेजुएट स्कूलों में अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, पृथ्वी विज्ञान, भौतिकी और गणित में स्ट्रॉन्ग प्रोग्राम के अलावा स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग और स्लोअन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट शामिल हैं।

हावर्ड यूनिवर्सिटी

टाइप: प्राइवेट इंस्टीट्यूट

लोकेशन: कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स

ट्यूशन और फीस: 57,261 डॉलर

सिलेक्शन एंड एक्सेप्टेंस रेट: हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन 4 प्रतिशत के एक्सेप्टेंस रेट के साथ सबसे सिलेक्टिव है।

ज्यादा जानकारी: 1636 में बनी यह 12 ग्रेजुएशन और प्रोफेशनल स्कूलों, एक ग्रुजुएट कॉलेज और हार्वर्ड रैडक्लिफ संस्थान से बना है। यह आइवी लीग स्कूल देश का सबसे पुराना हायर एजुकेशन संस्थान है और दुनिया के किसी भी स्कूल की सबसे बड़ी बंदोबस्ती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।