US न्यूज एंड वर्ल्ड रिपोर्ट ने 12 सितंबर को 2022-2023 शैक्षणिक वर्ष के लिए टॉप नेशनल कॉलेजों की अपनी लिस्ट का 38वां एडिशिन जारी किया है। इस साल, अलग-अलग इंस्टीट्यूशनल कैटेगरी के कुल 1,500 कॉलेजों को 17 मेट्रिक्स के आधार पर लिस्ट में जगह दी गई थी। प्रिंसटन यूनिवर्सिटी ने टॉप रैंक हासिल की, उसके बाद मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) का नाम है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और येल यूनिवर्सिटी तीसरी जगह पर रहे।
