दिल्ली यूनिवर्सिटी में सीधे इंटरव्यू देकर असिस्टेंट प्रोफेसर बनने मौका, हर महीने मिलेगी 50,000 रुपये से ज्यादा की सैलरी

भारत की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी में से एक दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज (Lady SHri Ram College) में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर वैकेंसी निकली हुई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पास संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री है और जिन्होंने नेट (NET) का एग्जाम भी क्वालिफाई कर लिया है

अपडेटेड Mar 13, 2023 पर 3:50 PM
दिल्ली यूनिवर्सिटी में सीधे इंटरव्यू देकर असिस्टेंट प्रोफेसर बनने मौका, हर महीने मिलेगी 50,000 रुपये से ज्यादा की सैलरी

अगर आपके पास पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री है और साथ ही आपने नेट (NET) की परीक्षा भी निकाल ली है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल भारत की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी में से एक दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज (Lady Shri Ram College) में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर वैकेंसी निकली हुई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आइये जानते हैं इस जॉब से जुड़ी बाकी सारी डिटेल।

कहां से किया जा सकता है आवेदन

बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की लास्ट डेट 27 मार्च है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार दिल्ली यूनिवर्सिटी की ऑफीशियल वेबसाइट colrec.uod.ac.in या lsr.edu.in पर जाकर ऑनलाइन अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आपको यह भी बताते चलें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 89 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है।

Business Idea: सिर्फ 15000 रुपये में शुरू करें झाड़ू बनाने का बिजनेस, साल भर होगी बंपर कमाई


कितनी है फॉर्म फीस और कितनी मिलेगी सैलरी

जनरल यानी अनरिजर्व्ड, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कटेगरी में आने वाले उम्मीदवारों को फॉर्म अप्लाई करने के लिए 500 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी और महिला उम्मीदवारों से कोई भी फॉर्म फीस नहीं ली जाएगी। बता दें कि अगर आपने फॉर्म फीस का भुगतान कर दिया है तो फिर इसे किसी भी हालत में वापस नहीं किया जाएगा। वहीं इस पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत लेवल 10 के जरिए मंथली सैलरी के तौर पर 57700 रुपये दिए जाएंगे।

जॉब के बारे में दूसरी डिटेल्स

इस जॉब के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 27 मार्च है। अगर आप इसके लिए इच्छुक हैं तो आपको 27 मार्च से पहले पहले अपना आवेदन भरना होगा। इसके अलावा उम्मीदवार के पास जारी किए गए ऑफीशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इस जॉब के लिए सभी जरूरी योग्यताओं का होना भी जरूरी है। बता दें कि इस जॉब में सेलेक्शन के लिए उम्मीदवारों को रिटेन टेस्ट यानी लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। उम्मीदवारों को केवल इंटरव्यू राउंड से गुजरना होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।